कौन हैं सोनम येशे? टी20 में 8 विकेट लेकर रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड, घरेलू क्रिकेट में भी नहीं दिखा ऐसा कारनामा

Sonam Yeshey: भूटान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम येशे T20 क्रिकेट मैच में आठ विकेट लेने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई है. येशे ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि म्यांमार के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की है.

Published by Mohammad Nematullah
Sonam Yeshey: भूटान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम येशे T20 क्रिकेट मैच में आठ विकेट लेने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई है. येशे ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि म्यांमार के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की है. जो गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में खेला गया था. येशे ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 8 विकेट लिए है. जिससे भूटान के 127/9 के जवाब में म्यांमार सिर्फ 45 रन ही बना पाया है.

इसके साथ ही 22 साल की येशे ने आठ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनकर T20 इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया है. येशे को पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया है. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर फ्यो वाई को क्लीन बोल्ड करके शानदार शुरूआत की है. उसी ओवर में उन्होंने बिना कोई रन दिए क्याव लिन थू लिन आंग को भी आउट किया था. अपने दूसरे ओवर में उन्होंने खिन ऐ को आउट किया और सिर्फ तीन रन दिया था. तीसरे ओवर में येशे ने दो और विकेट लिए और आखिरी ओवर में उन्होंने दो और विकेट लेकर आठ विकेट लेने का ऐतिहासिक कारनामा पूरा किया है.

पिछला रिकॉर्ड

इससे पहले पुरुषों के T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ दो गेंदबाजों ने सात विकेट लिए थे. स्याजरुल इद्रस (2023 में मलेशिया के लिए चीन के खिलाफ 7/8) और अली दाऊद (2025 में बहरीन के लिए भूटान के खिलाफ 7/19) दिया था. 

Related Post

Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली में बिगड़ने वाला है मौसम, नये साल से पहले बारिश का अलर्ट

वहीं महिलाओं के T20 इंटरनेशनल और कुल मिलाकर T20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का आंकड़ा 7/0 है, जो 2024 में इंडोनेशिया की रोमालिया ने मंगोलिया के खिलाफ हासिल किया था. चार अन्य गेंदबाजों ने भी महिलाओं के T20I में सात विकेट लिए है. फ्रेडरिक ओवरडिज्क (नीदरलैंड्स, फ्रांस के खिलाफ 7/3), एलिसन स्टोक्स (अर्जेंटीना, पेरू के खिलाफ 7/3), और सामंथी दुनुकेडेनिया (साइप्रस, चेक गणराज्य के खिलाफ 7/15)। उन्होंने 2022 में डेब्यू किया था.

‘पहले अपनी खुशी कैसे…’, अरबाज खान संग तलाक पर अपनो ने भी मलाइका का किया था विरोध, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा..!

हालांकि सोनम येशे ने अब इन सभी को पीछे छोड़ दिया है और आठ विकेट लेकर नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने जुलाई 2022 में मलेशिया के खिलाफ T20I में डेब्यू किया था और उस मैच में 3/16 का आंकड़ा दर्ज किया था. अब तक अपने करियर में उन्होंने 34 T20 इंटरनेशनल मैचों में 37 विकेट लिए है. 

Mohammad Nematullah

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026