RJ Mehwash Trolled: पलाश और स्मृति के विवाद में बुरी फंसी RJ महवश! ट्रोलर्स ने जमकर लगाई क्लास

RJ महवश, पलाश और स्मृति के विवाद में बुरी तरह फंस गई हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर घेरा और क्लास लगा दी. जानिए पूरा मामला और क्यों हो रही है RJ महवश की चर्चा.

Published by Shivani Singh

पलक मुच्छल के भाई म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी वाले विवाद के बीच RJ महवश का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ट्रोलर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी हैं. स्मृति और पलाश की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी इस बीच सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ जो पलाश मुच्छल और एक मेरी डी कोस्टा नाम की लड़की का बताया गया. इस चैट में पलाश को लड़की के साथ फ़्लर्ट करते हुए देखा जा सकता है. जिसके बाद देशभर में चर्चा का माहौल गरम है कुछ लोगों का कहना है कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है यह AI जनरेटेड चैट हो. 

स्मृति-पलाश के विवादों में फंसी महवश

इन सभी विवादों के बीच RJ महवश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही हैं कि मैं अपने पार्टनर को एक सप्ताह के बाद ही सोशल मीडिया पर लॉन्च कर दूंगी और उन्होंने लड़कियों से कहा है कि आप प्लीज मुझे जरूर उसके बारे में जरूर बता देना। अगर वो किसी के DM में सुहागरात मना रहा हो तो. हालाँकि उन्होंने इस वीडियो में पलाश या स्मृति के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है हालांकि लोगों को समझ में आ गया कि वो किस बात को लेकर कह रही हैं. अब इस वीडियो के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया जिसके बाद एक बार फिर से उन्होंने स्टोरी लगाकर लोगों को बताने की कोशिश की कि उन्होंने अपने बारे में बात की है ना कि किसी और के बारे में.

वैसे आइये आपको बताते हैं कि आखिर RJ ने अपने वीडियो में कहा क्या था

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

महवश ने क्या कहा था? 

RJ महवष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया जिसमें वो बोलते हुए नजर आईं कि “मर्द बड़ी प्यारी चीज होते हैं… पूछो तो हमेशा सिंगल ही निकलते हैं. मैं नहीं जानती क्या सच है और क्या झूठ, लेकिन मेरी शादी के समय अगर मेरा वाला किसी के भी DM में सुहागरात मना रहा हो, तो बहनों, मुझे बता देना.”

Related Post

उन्होंने आगे कहा “अब मैं किसी पर भरोसा नहीं करती. आजकल कोई भी कुछ भी कर सकता है. अगर तुम्हें कुछ दिखे, तो उसके DM पब्लिक कर देना या मुझे भेज देना, मैं कर दूंगी. अगर स्नैपचैट पर चैट्स हों, तो दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर लेना. लड़कियों, बस मुझे अपडेट देना.”

ट्रोलर्स ने क्या लिखा?

उनके इस वीडियो के बाद की लोग समझ गए कि वो स्मृति और पलाश को लेकर बातें कर रही हैं इसके बाद नीचे कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा आप स्मृति और पलाश की बातें कर रही हैं. एक और यूजर ने लिखा ‘Tu to mat hi bol behen, एक और यूजर ने लिखा “Agar aurat kiya to mard ne kya karna chahiye 😢😭😭😭” एक और यूजर लिखा ‘लड़कियों के लिए भी कुछ कह दो 😂😂😂’ एक और महिला यूजर लिखा Sirf 100℅ mard aise hote h didu pls aise mtt bolo 😭🤣”

RJ महवश ने उसी वीडियो की स्टोरी लगाते हुए लिखा ” मैं अपनी बात कर रही थी, मैं किसी के घर में थोड़ी बैठी रहती हूँ. 

फिलहाल स्मृति मंधाना और पलाश की शादी को लेकर कुछ ख़ास अपडेट नहीं आया है लेकिन स्मृति मंधाना के पिता और पलाश को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. स्मृति के पापा के स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जा रहा है और पलाश मुच्छल भी अब ठीक हैं. अब इसके बाद शादी कब होगी? होगी भी या नहीं होगी? अभी तक इसपर कोई अपडेट नहीं आया है.  

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026