Categories: खेल

IPL 2026 से पहले RR को बड़ा झटका, Rahul Dravid ने बीच में ही छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ!

Rahul Dravid News: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले फैन्स के साथ एक बड़ी  खबर साझा की है। RR ने एलान किया है कि टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स से अलग हो गए हैं। RR ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर यह जानकारी साझा की।

Published by

Rahul Dravid Quit Rajasthan Royal: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले फैन्स के साथ एक बड़ी  खबर साझा की है। RR ने एलान किया है कि टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स से अलग हो गए हैं। RR ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर यह जानकारी साझा की। खबरों की मानें तो राजस्थान के कोच राहुल द्रविड़ ने खुद अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। पिछले सीजन ही वह टीम जुड़े थे।

राजस्थान रॉयल्स से अलग हुए राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ पिछले साल ही राजस्थान रॉयल्स में लौटे थे। टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत के मुख्य कोच के पद से हटने के बाद राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए थे। द्रविड़ इससे पहले 2011 से 2013 तक एक खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा थे और 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के साथ मेंटर के रूप में काम किया था। लेकिन अब वह अचानक टीम से अलग हो गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स आज घोषणा कर रही है कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइज़ी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर रहे हैं। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफ़र के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मज़बूत मूल्यों का निर्माण किया है और फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर अपनी छाप छोड़ी है।’ फ्रैंचाइज़ी ने यह भी बताया कि राहुल को एक बड़ा पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे न लेने का फैसला किया। इसके साथ ही, फ्रैंचाइज़ी ने द्रविड़ को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

Related Post

PAK vs AFG: Tri-Nation Series में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त

आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन

राहुल द्रविड़  के RR से जुड़ने के बाद भी आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ठीक ठीक शुरुआत के बादवजूद टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से केवल 4 मैच जीते और 10 मैच हारे। इस सीज़न के दौरान द्रविड़ और संजू सैमसन के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। हालाँकि, दोनों ने इन खबरों का खंडन किया था।

Word Cup में दो बार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर ने डाली डकैती! कोर्ट ने पाया दोषी, हुआ गिरफ्तार

Published by

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026