NAMAN Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार, 14 मार्च को ऐलान किया कि आने वाले नमन पुरस्कार समारोह में राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा. यह अवॉर्ड फंक्शन 15 मार्च को आयोजित किया जाना है. इसी के साथ अवॉर्ड दिए जाने वाले लिस्ट में कई नाम शामिल हैं. जिन्हें असाधारण योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
शुभमन गिल का नाम शामित
शुभमन गिल ने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता है. इससे पहले साल 2023 में भी उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. दूसरी बार यह पुरस्कार जीत कर वह सचिन तेंदुलकर और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर लेंगे. यह भी दो बार अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इन तीनों से ज्यादा बार विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं.
🚨 News 🚨
BCCI to honour Roger Binny, Rahul Dravid and Mithali Raj with Lifetime Achievement Awards at Naman Awards 2026, scheduled to be held on Sunday, 15 March 2026, in New Delhi.
More details ▶️ https://t.co/noBSDbxcW5 pic.twitter.com/WfhfqHBuiI
— BCCI (@BCCI) March 14, 2026
टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
26 साल के यूवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने पिछले साल 2025 में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि, उन्हें हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई थी, लेकिन बाकी दो फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त था. शुभमन ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर 985 रन बनाए थे.
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के.नायुडू लाइफलाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है. वहीं महिलाओं में यह पुरस्कार मिताली राज को दिया जाएगा. वह बिन्नी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जबकि द्रविड़ के कोचिंग के दौरान भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.
BCCI नमन अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
- 2024-25 के BCCI डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस – मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
- 2023-24 में डोमेस्टिक क्रिकेट में बेस्ट अंपायर – उल्हास गांधे (विदर्भ)
- 2024-25 में महिलाओं के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा विकेट – दीप्ति शर्मा
- 2024-25 में महिलाओं के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी – स्मृति मंधाना
- 2024-25 में महिलाओं के लिए बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू – श्री चरणी
- 2024-25 में पुरुषों के लिए बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू – हर्षित राणा
- 2024-25 में महिलाओं के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर – स्मृति मंधाना
- पॉली उमरीगर अवॉर्ड 2024-25 में पुरुषों के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर – शुभमन गिल
- कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी
- महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – मिताली राज