Categories: खेल

MUMBAI INDIANS ने लिया बड़ा फैसला WPL 2026 से पहले हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को किया रिटेन, तो इन तूफानी खिलाड़ियों की कर दी टीम से छुट्टी!

MI-W: WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले MI की टीम ने कुछ ऐसे फैसले लिया है जो WPL 2026 में इस टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं WPL के मेगा ऑक्शन से पहले MI की महिला टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ी को रिटेन और रिलीज किया है?

Published by Pradeep Kumar

WPL 2026 Full List of Mumbai Indians Released and Retention players: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मेगा ऑक्शन से पहले ही सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. सभी 5 टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. लेकिन MI की टीम ने कुछ ऐसे फैसले लिया है जो WPL 2026 में इस टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं. दरअसल नियमों के मुताबिक अधिकतम 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता था और मुंबई की टीम ने सभी को चौंकाते हुए अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. आइए जानते हैं WPL के मेगा ऑक्शन से पहले MI की महिला टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है? साथ ही ये भी जानते हैं कि MI की टीम WPL के मेगा ऑक्शन में  कितने पर्स के साथ जाएगी?

MI-W ने 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन

WPL के नियमों के मुताबिक ज़्यादा के ज़्यादा 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता था और मुंबई की टीम ने इस लिमिट का पूरा फायदा उठाया और अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया. इनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के अलावा एक भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी को भी मुंबई ने रिटेन किया है. मुंबई की महिला टीम ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है उनमें नैट स्किवर ब्रंट का नाम है. इस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम है. इसके अलावा हेली मैथ्यूज़ और अमनजोत कौर के लिए अलावा मुंबई की टीम ने जी कमालिनी को भी रिटेन किया है.

MI-W के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 

नैट स्किवर ब्रंट- 3.5 करोड़
हरमनप्रीत कौर- 2.5 करोड़
हेली मैथ्यूज- 1.75 करोड़ 
अमनजोत कौर- 1 करोड़
जी. कमलिनी- 50 लाख

चलिए ये तो बात हुई उन खिलाड़ियों की जिनको MI-W की टीम ने रिटेन किया है. अब जान लेते हैं उन खिलाड़ियों की लिस्ट जिन्हें MI-W ने रिलीज करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: दिल्ली छोड़ इस टीम की जर्सी में दिख सकते हैं केएल राहुल, दोनों फ्रैंचाइजी के बीच ट्रेड वार्ता अंतिम चरण में

Related Post

MI-W के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 

अमेलिया केर (ओवरसीज), क्लो ट्रायन (ओवरसीज), जिंतिमनी कोलिता, पूजा वस्त्राकर, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल (ओवरसीज), अमनदीप कौर, एस. सजाना, कीर्थना बालानकृष्णन, नादिन डी क्लर्क (ओवरसीज), संस्कारती गुप्ता, अक्षिता महेश्वरी.

MI-W के पर्स में कितना पैसा?

WPL 2026 के लिए ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा. इस मेगा ऑक्शन में MI की टीम 5.75 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में आएगी.    

ये भी पढ़ें-‘पहले शतक, फिर जवाब’ जब रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर को स्लेजिंग से रोका ! 

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026