IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI ब्लू मेंबर्स और पहले से रजिस्टर्ड यूजर्स टिकट बुक कर सके.

Published by Shubahm Srivastava

Mumbai Indians IPL Tickets: मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस के लिए IPL 2026 से पहले बड़ी खुशखबरी आई है. टीम ने अपने होम मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है, और इस बार कीमतें काफी किफायती रखी गई हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मैच का आनंद ले सकें.

499 रुपये से शुरू टिकट, फैंस के लिए मौका

इस बार टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 499 रुपये रखी गई है. इससे आम क्रिकेट प्रेमी भी आसानी से लाइव मैच देखने का अनुभव ले सकते हैं. सस्ती टिकटों के चलते पहले ही चरण में भारी डिमांड देखने को मिली है.

चरणों में हो रही टिकट बिक्री

टिकट बिक्री को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है. पहले चरण में गूगल पे (GPay UPI) यूजर्स को 19 से 21 मार्च तक एक्सक्लूसिव एक्सेस दिया गया. इसके बाद 21 मार्च से 22 मार्च तक MI गोल्ड, सिल्वर और जूनियर मेंबर्स को टिकट बुक करने का मौका मिला.

Related Post

तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI ब्लू मेंबर्स और पहले से रजिस्टर्ड यूजर्स टिकट बुक कर सके. इसके बाद 23 मार्च शाम 6 बजे से आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री खोल दी गई, जिससे हर कोई अपनी पसंद की सीट बुक कर सकता है.

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मुकाबले

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुंबई इंडियंस के होम मैच हमेशा से खास होते हैं. इस सीजन में 29 मार्च को Kolkata Knight Riders (KKR) और 12 अप्रैल को Royal Challengers Bengaluru (RCB) के खिलाफ मुकाबले खास आकर्षण का केंद्र होंगे.

ऐसे करें टिकट बुक

सभी टिकट BookMyShow पर डिजिटल एम-टिकट के रूप में उपलब्ध हैं. फैंस को सलाह दी गई है कि वे पहले से अपना अकाउंट तैयार रखें और जल्दी बुकिंग करें, क्योंकि टिकट तेजी से बिक रहे हैं. कुछ मामलों में GPay UPI से पेमेंट करने पर कैशबैक ऑफर का भी लाभ मिल सकता है. IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के टिकटों की जबरदस्त मांग है और सस्ती कीमतों के कारण इस बार स्टेडियम में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026

PhysicsWallah Income Tax Notice: फिजिक्सवाला को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने थमाया 263 करोड़ का नोटिस

PhysicsWallah Income Tax Notice: 263 करोड़ के टैक्स नोटिस को लेकर फिजिक्सवाला और आयकर विभाग…

March 19, 2026