Categories: खेल

22 छक्के,200 की स्ट्राइक रेट…, 40 साल के इस खिलाड़ी ने किया कमाल, बेमिसाल प्रर्दशन देख बड़े-बड़े दिग्गजों के उड़े होश

MLC 2025 में 10 दिन के अंतराल पर जड़े 2 शतकों के साथ ही फाफ डु प्लेसिस के टी20 क्रिकेट में शतकों की कुल संख्या अब 8 हो गई है, जिसमें से 3 शतक उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में जड़े हैं।

Published by Divyanshi Singh

Faf du Plessis:फाफ डु प्लेसिस ने कमाल कर दिया है। फाफ डु प्लेसिस ने अपने बेमिसाल प्रर्दशन से सबको अपना कायल बना दिया है। 40 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में छक्कों की बरसात करते हुए शतक जड़ दिया है।पिछले 18 सालों से क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। और, अब उन्होंने MLC 2025 में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से शतक पूरा किया है। मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में फाफ डु प्लेसिस का यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इस सीजन में अपना पहला शतक 20 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ जड़ा था।

MLC में जड़े 8 में से 3 शतक

MLC 2025 में 10 दिन के अंतराल पर जड़े 2 शतकों के साथ ही फाफ डु प्लेसिस के टी20 क्रिकेट में शतकों की कुल संख्या अब 8 हो गई है, जिसमें से 3 शतक उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में जड़े हैं। फाफ डु प्लेसिस ने अपना शतक टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के खिलाफ जड़ा था। डु प्लेसिस इस टीम के कप्तान भी हैं। उनके शानदार शतक का नतीजा यह रहा कि उनकी टीम टेक्सास सुपर किंग्स 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाने में सफल रही।

Related Post

200 की स्ट्राइक रेट

40 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस ने 200 की स्ट्राइक रेट से एमएलसी 2025 में अपने दूसरे शतक की स्क्रिप्ट लिखी। एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 98 रन पर खेल रहे डु प्लेसिस ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस तरह उन्होंने 51 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। डु प्लेसिस ने अपनी कुल पारी में 53 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए। इस दमदार पारी के साथ ही वह एमएलसी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। फाफ डु प्लेसिस के अब एमएलसी 2025 में 7 मैचों की 7 पारियों में 317 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 छक्के और 25 चौके लगाए हैं।

बुमराह को टक्कर देने आ गया 24 साल का ये खिलाड़ी, गेंदबाजी के आतंक से डर गए दुनिया भर के दिग्गज, बनेगा क्रिकेट का अगला खलीफा ?

Asia Cup 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026