Categories: खेल

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव ने मोहम्मद सिराज को छोड़ा पीछे, नंबर-1 की पोज़िशन पर किया कब्ज़ा

IND vs WI: कुलदीप यादव ने दिल्ली टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए. कुलदीप ने पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया तो दूसरी पारी में उन्होंने विंडीज के 3-3 बल्लेबाज़ों का शिकार किया. इसके साथ ही कुलदीप ने सिराज को पीछे छोड़ते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली.

Published by Pradeep Kumar

Kuldeep Yadav Surpass Mohammad Siraj: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 58 रनों की जरुरत है. ये 58 रन बनाते ही भारतीय टीम इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम करते हुए वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप कर देगी. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव के लिए बेहद खास रहा. कुलदीप ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए. कुलदीप ने पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया तो दूसरी पारी में उन्होंने विंडीज के 3-3 बल्लेबाज़ों का शिकार किया. इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने एक और खास कमाल कर दिया. कुलदीप ने अपने साथी मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया और वो इस साल भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

कुलदीप ने सिराज को छोड़ा पीछे

कुलदीप यादव की बात करें तो साल 2025 उनके लिए अभी तक एक शानदार साल रहा है. कुलदीप यादव साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस साल अभी तक 18 पारियों में 38 बल्लेबाज़ों का शिकार किया है. वहीं दूसरे नंबर पर सिराज का नाम है. सिराज ने 15 पारियों में 37 विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम है वरुण चक्रवर्ती का. उन्होंने इस साल 15 पारियों में 31 विकेट लिए हैं. चौथे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं. बुमराह ने 15 पारियों में अब तक 30 विकेट हासिल किए हैं. इस सूची में  पांचवें नंबर पर जडेजा का नाम है जिन्होंने 21 पारियों में 26 विकेट लिए हैं.

भारत के लिए साल 2025 में सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल विकेट
38*- कुलदीप यादव (18 पारी)
37 – मोहम्मद सिराज (15 पारी)
31 – वरुण चक्रवर्ती (15 पारी)
30 – जसप्रीत बुमराह (15 पारी)
26 – रवींद्र जड़ेजा (21 पारी)

Related Post

ये भी पढ़ें- Rohit-Kohli: रोहित-कोहली को लेकर अब अनिल कुंबले ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘उन्हें अभी…’

कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट में किया कमाल

साल 2025 में कुलदीप यादव ने अपने गेंदबाज़ी का जलवा तीनों फॉर्मेट में दिखाया है. टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने अब तक दो मैचों की 4 पारियों में अब तक 12 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं वनडे क्रिकेट की बात करें तो कुलदीप ने अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए साल 2025 के 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। अब बात करते हैं टी-20 इंटरनेशनल की तो वहां कुलदीप ने 7 मैचों में 17 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें- इन 4 टीमों के बीच हो सकता है सेमीफाइनल का मुकाबला, देखें पूरा समीकरण

Pradeep Kumar

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026