IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

IPL 2026 Schedule: वर्तमान पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के साथ अपने चारों मैच जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है.

Published by Shubahm Srivastava

IPL 2026 Schedule Change: आईपीएल 2026 के कार्यक्रम में अहम बदलाव किए गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अहमदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए दो मैचों के वेन्यू और समय में बदलाव किया है. यह फैसला सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से लिया गया है, ताकि टूर्नामेंट सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके.

26 अप्रैल का मैच अब चेन्नई में

पहला बदलाव 26 अप्रैल 2026 को होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में किया गया है. पहले यह मैच अहमदाबाद में आयोजित होना था, लेकिन चुनावों के कारण अब इसे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है. यह मुकाबला पहले की तरह दोपहर 3:30 बजे ही शुरू होगा.

21 मई का मैच अहमदाबाद में शिफ्ट

दूसरा बदलाव 21 मई 2026 को होने वाले मैच में किया गया है. पहले यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाना था, लेकिन अब इसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस तरह दोनों टीमों के होम वेन्यू को आपस में बदल दिया गया है.

Related Post

पॉइंट्स टेबल और टीमों का प्रदर्शन

इन दो मुकाबलों के अलावा आईपीएल 2026 के बाकी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वर्तमान पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के साथ अपने चारों मैच जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है.

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम नौवें स्थान पर है. गुजरात टाइटंस फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद है और अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही है.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की हार पर भड़का पूर्व भारतीय खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या की जमकर लगाई क्लास!

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

how to stop data sharing with google: यह डेटा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने…

April 13, 2026

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026