Categories: खेल

IPL 2026 MI Retained Players List: IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, 8-8 तूफानी खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2026 MI Released Players List: मुंबई इंडियंस ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है. कौन कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया और कौन-कौन से खिलाड़ी का ट्रेड किया है?

Published by Pradeep Kumar

IPL 2026 MI Retained Players List: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले 5-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है. पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर जरुर तय किया था, लेकिन इसके बावजूद भी टीम के प्रदर्शन पर सवाल हुए थे, क्योंकि 5-5 बार की चैंपियन टीम का प्रदर्शन वैसा नहीं था, जैसे प्रदर्शन के लिए मुंबई की टीम जानी जाती है. ऐसे में अब अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए मुंबई की टीम ने अपने बेड़े में बड़े बदलाव किए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है. कौन कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया और कौन-कौन से खिलाड़ी का ट्रेड किया है?

MI में हुई शार्दुल ठाकुर की वापसी

शार्दुल ठाकुर की वापसी मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है. शार्दुल ठाकुर पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्से थे, लेकिन अब ट्रेड़ के जरिए वो मुंबई की टीम का हिस्सा बन गए हैं. IPL 2026 में शार्दुल मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलते हुए नज़र आएंगे.
 
MI और अर्जुन तेंदुलकर का टूटा रिश्ता

ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर अब मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में पहुंच गए हैं. वे 30 लाख रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर LSG से जुड़ेंगे.  MI ने उन्हें 2021 की नीलामी में खरीदा था और उन्होंने 2023 में IPL डेब्यू किया. अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 5 मैच खेले. 4 मुकाबले उन्होंने साल 2023 में खेले थे. इसके अलावा एक मैच उन्होंने साल 2024 में खेला था. इन 5 मुकाबलों में अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 3 विकेट चटकाए और बल्लेबाज़ी करते हुए 13 रन बनाए.

MI में हुई मयंक मार्कंडे की वापसी

लेग-स्पिनर मयंक मार्कंडे अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ट्रेड होकर अपनी पुरानी फ्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस (MI) में वापस लौट आए हैं. उन्हें KKR ने 30 लाख रुपए में खरीदा था और अब वो MI के लिए भी इसी फीस पर खेलते हुए नज़र आएंगे. मार्कंडे ने अपना IPL करियर MI से शुरू किया था और 2018, 2019 और 2022 में टीम का हिस्सा रहे.  इसके बाद वे 2021 में राजस्थान रॉयल्स और 2023-24 में SRH के लिए खेले. उन्होंने अब तक 37 IPL मैच में 37 विकेट लिए हैं.

IPL 2026 से पहले MI द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन,  एएम गज़ानफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मिशेल सैंटर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिन्ज़.

Related Post

ट्रेड द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी

शार्दुल ठाकुर, शेरफ़ेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे 

IPL 2026 से पहले MI द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

मुजीब उर रहमान, कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, विग्नेश पुथुर, पीएसएन राजू, बेवोन जैकब्स, केएल श्रीजित, लिज़ाड विलियम्स.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 CSK Retained Players List: धोनी के 3-3 चहेतों की हुई CSK से छुट्टी, 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर सभी को चौंकाया

IPL 2026 से पहले MI द्वारा ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

अर्जुन तेंदुलकर

ये भी पढ़ें-IPL 2026 Trade Deal: Sanju Samson और Ravindra Jadeja के अलावा 6-6 खिलाड़ियों की बदली टीमें, जानिए अब कौन, किस टीम में पहुंचा?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Etawah news: इटावा में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज, माहौल गरमाया

Etawah news:  इटावा के शिव नगर इलाके में नाबालिग बच्ची से मारपीट का मामला सामने…

April 20, 2026

संबल में सनसनी! बरी होकर घर लौटा युवक मिला मृत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sambhal news: संभल में दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था. रात…

April 20, 2026

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026