Home > खेल > फिफ्टी मारने के बाद भी आयुष म्हात्रे को किया गया बाहर, आखिर CSK ने क्यों लिया ये फैसला?

फिफ्टी मारने के बाद भी आयुष म्हात्रे को किया गया बाहर, आखिर CSK ने क्यों लिया ये फैसला?

IPL 2026: CSK vs DC के मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी खेली थी. लेकिन टीम के रणनीति के तहत उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया. उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर उन्होंने 113 रन की शानदार पारी खेली थी.

By: Preeti Rajput | Published: April 12, 2026 11:24:08 AM IST



CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया. वह आईपीएल में CSK के दूसरे अर्धशतक लगाने के बाद रिटायर्ड आउट खिलाड़ी बन गए हैं. 20 साल के आयुष ने 36 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम की प्लानिंग के कारण उन्हें 18 ओवर में वापस बुला लिया गया. उस समय सीएसके का रिकॉर्ड 175 पर 2 विकेट था. टीम आखिरी के दो ओवर में तेजी से रन चाहती थी. जिसके कारण आयुष को वापस बुला लिया गया. 

आयुष म्हात्रे की शानदार पारी 

बता दें कि, म्हात्रे ने संजू सैमसन के साथ मिलकर 113 रन की शानदार पारी खेली थी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किसी भी विकेच के लिए ये दूसरी सबसे बड़ी पारी थी. इससे पहले साल 2023 में डेवोन कॉनवे और गायकवाड़ ने 141 रन की पारी खेली थी. म्हात्रे ने मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी की और टीम के लिए स्कोर किया. पावरप्ले में सीएसके ने 61 रन बना लिए थे. लेकिन गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद म्हात्रे ने रनगति धीमी नहीं होने दी. 

रिटायर्ड आउट का लिया फैसला 

आखिरी के ओवर में जब रन धीमी गति से बनने लगे तो सीएसके ने बड़ा फैसला लिया. म्हात्रे को रिटायर्ड आउट कर शिवम दूबे को कमान संभालने के लिए भेजा गया. ताकी नई गेंद पर तेजी से रन बनाए जा सकें. दूबे ने आते ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. आखिर में सीएसके ने 20 ओवर में 212/2  का स्कोर बनाया. 

CSK के दूसरे रिटायर्ड आउट खिलाड़ी

म्हात्रे अब उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन, अथर्व तायडे, तिलक वर्मा और डेवोन कॉनवे जैसे नाम शामिल है.

Advertisement