Categories: खेल

INDIAN CRICKET TEAM: ये कैसी पनौती, जिसे भी कंपनी ने किया टीम इंडिया स्पॉन्सर, शुरू हो गए उसके बुरे दिन

Dream 11 News: इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि जिस भी कंपनी का नाम भारतीय टीम की जर्सी पर लिखा होता है, आगे चलकर वही कंपनी मुश्किलों में पड़ जाती है। अब इस लिस्ट में ड्रीम 11 का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, नए ऑनलाइन गेमिंग बिल ने ड्रीम 11 को भी झटका दिया है।

Published by

INDIAN CRICKET TEAM: भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर जिस कंपनी का नाम बड़े अक्षरों में लिखा होता है, उसके लिए बीसीसीआई करोड़ों रुपये चार्ज करता है। टीम इंडिया की जर्सी पर नाम लिखा होना अपने आप में एक बड़ा सम्मान है। लेकिन इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि जिस भी कंपनी का नाम भारतीय टीम की जर्सी पर लिखा होता है, आगे चलकर वही कंपनी मुश्किलों में पड़ जाती है। अब इस लिस्ट में ड्रीम 11 का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, नए ऑनलाइन गेमिंग बिल ने ड्रीम 11 को भी झटका दिया है।

नया ऑनलाइन गेमिंग बिल राज्यसभा में पहले ही पारित हो चुका है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह एक नए कानून में बदल जाएगा। बस इसके बाद ड्रीम 11 को भारत से बोरिया-बिस्तर समेटना होगा। लेकिन इससे पहले सहारा, ओप्पो समेत कई कंपनियां टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर बनीं, खूब मुनाफा भी कमाया, लेकिन बाद में डूबने की कगार पर पहुँच गईं।

सहारा कंपनी का हुआ पतन

2010 के दशक में गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेलने वाले बच्चे टीम इंडिया की सहारा जर्सी पहनने का सपना देखा करते थे। टीम इंडिया के साथ इसकी साझेदारी लगभग 12 साल तक चली और 2013 तक भारत ने 2003 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला, 2007 टी20 विश्व कप जीता और 2011 वनडे विश्व कप भी जीता। यह सब सहारा की जर्सी पहने भारतीय खिलाड़ियों ने हासिल किया, इन सबके बावजूद, सहारा कंपनी धीरे-धीरे पतन की ओर बढ़ने लगी।

स्टार इंडिया का भी निकला दिवाला

यह 2014-2017 का समय था जब भारतीय टीम की जर्सी पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘स्टार’ लिखा होता था। यह वही दौर था जब विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन स्टार इंडिया के मालिकाना हक वाली कंपनी वॉल्ट डिज़्नी पर बाज़ार में दबदबे का दुरुपयोग करने का आरोप लगा। यहीं से स्टार का दबदबा कम होने लगा, जिसके कारण उसे बाज़ार में बने रहने के लिए जियो के साथ साझेदारी करनी पड़ी।

ओप्पो कंपनी भी डूब रही

मोबाइल कंपनी ओप्पो उस समय चर्चा में आई जब उसने बीसीसीआई के साथ 1079 करोड़ रुपये का करार किया। इस चीनी कंपनी को भारतीय टीम का टाइटल स्पॉन्सर बनकर घाटा होने लगा, जिसके चलते उसे बीच में ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना पड़ा। बीसीसीआई और ओप्पो के बीच साझेदारी 2017-2020 तक चली। कंपनी के लिए स्पॉन्सरशिप का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा था।

Related Post

Mohammad Rizwan Viral Video: ‘क्रिकेट छोड़कर मौलाना बन जा’, ऐसे Out हुए मोहम्मद रिजवान, सोशल मीडिया पर शुरू हो गई भयंकर ट्रोलिंग

बायजू की हालत खराब

 बायजूज़ की कहानी से कौन वाकिफ नहीं है, जो टीम इंडिया की जर्सी पर लगभग 2 साल ही टिक पाई। साल 2022 में बायजूज़ कंपनी की कीमत 22 अरब डॉलर आंकी गई थी, लेकिन इस कंपनी को ‘आसमान से ज़मीन पर’ मुहावरे का असली मतलब तब समझ आया जब कंपनी की कीमत अरबों डॉलर से गिरकर 0 हो गई। बायजूज़ की हालत इतनी खराब हो गई थी कि बीसीसीआई को उससे बकाया रकम वसूलने के लिए ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

ड्रीम11

अब बारी ड्रीम11 की है, जिसे नए ऑनलाइन गेमिंग बिल की वजह से घाटा होना तय माना जा रहा है। लगभग 4 साल पहले ड्रीम11 पर जीएसटी टैक्स चोरी का आरोप लगा था, जिससे कंपनी की छवि धूमिल हुई थी। अब ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण ड्रीम11 के भारत में सभी ऑपरेशन बंद हो सकते हैं और भारतीय टीम की जर्सी से कंपनी का नाम हटाया जा सकता है।

Mumbai Indians: अपनी टीम का नाम बदलेगी मुंबई इंडियंस, 2026 से पहले हो जाएगा फैसला, जानें क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

Published by

Recent Posts

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026