Categories: खेल

शक्तिमान बने Nitish Kumar! विपक्ष को किया मैदान में ‘चारों खाने चित’ VIDEO

Nitish Kumar Reddy: ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी कर अपना जूनून दिखाने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मैदान पर एक क्षेत्ररक्षक के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Published by Heena Khan

India vs West Indies: जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिलचस्प बात ये रही कि इस मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर दिया. इतना ही नहीं इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पारी 448/5 पर घोषित कर दी, जिससे भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 286 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई. शुरुआत में ही भारत ने वेस्टइंडीज को मजा चखा दिया है, वहीं इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो देखने काबिल था. 

नितीश रेड्डी ने दिखाया कमाल

दरअसल, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी कर अपना जूनून दिखाने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मैदान पर एक क्षेत्ररक्षक के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया. दरअसल, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर नितीश ने सलामी बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल का शानदार कैच लपका. आपको बता दें यह घटना वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के आठवें ओवर में घटी. मोहम्मद सिराज ने अपनी दूसरी गेंद थोड़ी शॉर्ट फेंकी. तेजनारायण चंद्रपॉल ने गेंद को पुल करने की कोशिश की. शॉट की टाइमिंग गलत थी और गेंद उनके बल्ले से लगकर स्क्वायर लेग के बाईं ओर चली गई. वहां मौजूद नीतीश कुमार रेड्डी ने हवा में डाइव लगाकर दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया. इस दौरान चंद्रपॉल केवल 8 रन ही बना पाए.

जानिये नितीश कुमार रेड्डी का अंतर्राष्ट्रीय करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नितीश कुमार रेड्डी ने भारतीय टीम के लिए आठ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28.58 की औसत से 343 रन बनाए हैं. इतना ही नहीं उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 114 रन है. वहीं आपको बता दें कि दाएं हाथ के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने टेस्ट क्रिकेट में 37.62 की औसत से आठ विकेट लिए हैं. 22 साल के इस बेहतरीन खिलाड़ी ने चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 90 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं.

Related Post

क्या Suryakumar Yadav का अंदाज अपनाएंगी Harmanpreet Kaur? हैंडशेक होगा या नहीं, मिल गया जवाब

Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026