Ind vs WI Record: भारत-वेस्टइंडीज में सेमीफाइनल को लेकर महामुकाबला; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Ind vs WI Record: अगर टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 19 में जीत दर्ज की है.

Published by Shubahm Srivastava

Ind vs WI T20 World Cup Record: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला मुकाबला बेहद अहम है. यह मैच किसी नॉकआउट से कम नहीं, क्योंकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों पर दबाव भी होगा और इतिहास का बोझ भी.

क्या कहता है रिकॉर्ड?

अगर टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 19 में जीत दर्ज की है. वेस्टइंडीज को 10 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. लेकिन तस्वीर बदल जाती है जब बात टी20 वर्ल्ड कप की आती है. इस बड़े मंच पर वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 3-1 की बढ़त बनाए रखी है.

2009 में भारत को मिली थी हार

दोनों टीमें पहली बार 2009 टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं. लॉर्ड्स में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने 153/7 का स्कोर बनाया, लेकिन ड्वेन ब्रावो की ऑलराउंड चमक के आगे टिक नहीं सका. ब्रावो ने 66 रन बनाकर और चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 7 विकेट से जीत दिलाई.

2010 में टूटा था भारत का सपना

2010 में ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में कप्तान क्रिस गेल ने 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली और वेस्टइंडीज को 169/6 तक पहुंचाया. जवाब में भारतीय टीम 155/9 तक ही पहुंच सकी और 14 रनों से मुकाबला हार गई. लगातार दूसरी बार वेस्टइंडीज ने विश्व कप में भारत को मात दी.

2014 में भारत ने जीता कप

2014 में मीरपुर में भारत ने आखिरकार वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली जीत दर्ज की. शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को 129/7 पर रोकने के बाद विराट कोहली (54) और रोहित शर्मा (नाबाद 62) की पारियों ने भारत को दो गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत दिलाई. यह जीत टीम के अभियान के लिए महत्वपूर्ण रही और भारत फाइनल तक पहुंचा.

2016 में काम नहीं आई विराट का पारी

सबसे यादगार और चर्चित मुकाबला 2016 के सेमीफाइनल में मुंबई में हुआ. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/2 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें विराट कोहली ने 89 रन बनाए. लेकिन लेंडल सिमंस की 82 रनों की नाबाद पारी ने मैच का रुख पलट दिया और वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. बाद में वेस्टइंडीज ने खिताब भी अपने नाम किया.

काटें की होगी टक्कर

इन आंकड़ों से साफ है कि वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज अक्सर भारत के लिए चुनौती साबित हुई है. 2016 की हार आज भी भारतीय प्रशंसकों के दिल में ताजा है. अब 2026 के इस अहम मुकाबले में इतिहास दोहराने या बदलने का मौका दोनों टीमों के पास है. यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि पुराने हिसाब चुकता करने और सेमीफाइनल की राह तय करने की जंग है.

IND vs ZIM Super 8: भारत की आंधी में उड़ा ज़िम्बाब्वे, 72 रनों के बड़े अंतर से जीता मैच; अब WI से होगी टक्कर

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory: राजधानी में शनिवार को इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन; बाहर निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Police: एडवाइजरी के अनुसार 4th एवेन्यू और गुर्जर चौक से ट्रैफिक को बारापुला…

February 27, 2026

sim binding rules: व्हाट्सएप यूजर्स हो जाएं तैयार, जानें 1 मार्च से क्या होगा आपके फोन पर, बदलने वाले हैं यह नियम

sim binding rules: केंद्र सरकार ने सिम बाइंडिंग नियम लागू करने की डेडलाइन बढ़ाने से साफ…

February 27, 2026

Royal Wedding in Jodhpur: कौन हैं निकेश अरोड़ा? जिनकी बेटी की शाही शादी भारत से अमेरिका तक चर्चा का केंद्र बनी

Royal Wedding in Jodhpur: जोधपुर में आयोजित यह शाही शादी भारतीय-अमेरिकी टेक उद्योगपति की बेटी…

February 27, 2026

Thalapathy Vijay divorce case: अभिनेता थलापति विजय के घर में कलह, पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की अर्जी

Thalapathy Vijay divorce case: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और टीवीके के प्रमुख विजय की पत्नी…

February 27, 2026