Categories: खेल

Ind vs SA 2nd ODI: रायपुर में क्या टीम इंडिया कर देगी सीरीज फाइनल? जानें पूरा प्लान और मैच डिटेल्स

India vs South Africa ODI Series Dates, timings, venues, tickets: भारत और दक्षिण अफ्रीका की 3 मैचों की ODI सीरीज 30 नवंबर, 2025 से शुरू हुआ है. रोहित और कोहली वापसी कर रहे हैं.

Published by sanskritij jaipuria

India vs South Africa ODI Series Dates, timings, venues, tickets: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है. सीरीज की शुरूआत 30 नवंबर को रांची से हुई. ये सीरीज खास इसलिए भी है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद ODI में वापसी कर रहे हैं. उनकी मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी लाइनअप और मजबूत हो गई है. सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को होगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम

भारत की ODI टीम:
KL राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, नितिश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रuturaj Gaikwad, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ़्रीका की ODI टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेवॉल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेन्सन, टोनी डी जोरजी, रूबिन हर्मन, ऑटनियल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंगी निग़िडी, रयान रिकलटन, प्रेनेलन सुब्रायेन.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI टिकट बुकिंग

ऑनलाइन टिकट- टिकट बुक करने के लिए आप BookMyShow या Paytm Insider का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं स्टेप बॉय स्टेप तरीका-

1. ऐप खोलें और “IND vs SA ODI 2025” खोजें
2. मैच और सीट चुनें
3. भुगतान करें (UPI/कार्ड/वॉलेट)
4. ई-टिकट तुरंत प्राप्त होगा

ऑफलाइन टिकट

 स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस या निर्धारित शहरों के काउंटर से उपलब्ध
 आमतौर पर मैच से 2–3 दिन पहले सुबह 9 बजे से बिक्री शुरू
 वैध पहचान पत्र (आधार/ड्राइविंग लाइसेंस) साथ रखें
 रांची और रायपुर में लंबी कतारों की संभावना

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज का शेड्यूल

सीरीज के मैच रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे. सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे.

 मैच               तारीख                                   स्थान                                                समय (IST) 
   
 1st ODI       30 नवंबर, 2025   JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची                                  1:30 PM   
 2nd ODI     03 दिसंबर, 2025  शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर     1:30 PM   
 3rd ODI     06 दिसंबर, 2025  ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम                1:30 PM   

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI हेड-टू-हेड

अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका 94 ODI मैच खेल चुके हैं. इसमें दक्षिण अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं, जबकि भारत 40 मैचों में विजयी रहा. 3 मैच बिना नतीजे के रहे.

 श्रेणी                   संख्या 
    
 कुल मैच                  94     
 भारत ने जीते             40     
 दक्षिण अफ़्रीका ने जीते  51     
 बिना परिणाम/टाई          3      

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI कहां देखें

 सभी तीन ODI मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं. स्ट्रीमिंग के लिए Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026