Ind vs Pak T20 World Cup 2026: भारत-पाक सुपर-8 में, जानें अब कब और कहां पर होगी दोनों टीमों की फिर से भिड़ंत?

T20 World Cup 2026 Super 8: ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं. ग्रुप-2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को रखा गया है. इस चरण में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी.

Published by Shubahm Srivastava

Ind vs Pak Next Match Possibility: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच ग्रुप स्टेज के बाद और तेज हो गया है.20 टीमों में से 12 का सफर यहीं खत्म हो गया, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान जैसी बड़ी टीमें भी शामिल हैं. वहीं जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाकर सबको चौंका दिया.पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हार के बाद दमदार वापसी की और नामीबिया को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था.15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों के बीच मुकाबले एकतरफा रहे हैं और भारत का पलड़ा भारी रहा है.

क्या सुपर-8 में होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सुपर-8 में भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने होंगे? इसका जवाब है—नहीं.सुपर-8 चरण में आठ टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं. ग्रुप-2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को रखा गया है.इस चरण में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी.इसलिए भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 में मुकाबला संभव नहीं है.

क्या कहता है सेमीफाइनल का समीकरण?

हालांकि सेमीफाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हो सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं. सेमीफाइनल का समीकरण इस बात पर निर्भर करेगा कि टीमें अपने-अपने ग्रुप में किस स्थान पर खत्म करती हैं.यदि भारत अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहता है और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर, तो दोनों का सामना सेमीफाइनल में हो सकता है.यही स्थिति उलट भी हो सकती है—अगर पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर रहे, तब भी भिड़ंत संभव है.

Related Post

फाइनल की बात करें तो समीकरण और साफ है.अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और अलग-अलग मुकाबलों में जीत दर्ज करती हैं, तो फाइनल में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला हो सकता है.इसके लिए जरूरी है कि दोनों टीमें सेमीफाइनल जीतें.

सेमीफाइनल और फाइनल की तारीख और वेन्यू

संभावित तारीखों की बात करें तो सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, जहां भारत-पाकिस्तान मुकाबला होने की संभावना बन सकती है.यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित हो सकता है. वहीं फाइनल 8 मार्च को निर्धारित है.शेड्यूल के अनुसार यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा, जबकि पाकिस्तान के बिना फाइनल होने पर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Pakistan vs Namibia Result: साहिबज़ादा फरहान का शतक, पाक की सुपर-8 में एंट्री…नामीबिया को 102 रन से हराने के बाद जानें कप्तान सलमान आगा ने…

Shubahm Srivastava

Recent Posts

NDA से गठबंधन, फिर भी UP में सोलो प्लान! क्या चिराग पासवान बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल?

UP Assembly Election 2027: प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने स्पष्ट किया कि केंद्र स्तर पर…

April 6, 2026

जन्मदिन से 6 दिन पहले मौत! पति से बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम? इंडस्ट्री में शोक की लहर

South TV Actress Suicide: सुभाषिनी अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहती थीं, लेकिन शूटिंग…

April 6, 2026

Bikaneri Bhujia : जंग से स्वाद पर संकट… बीकानेरी भुजिया का स्टॉक ब्लॉक, 30 की बजाय 60 दिन में पहुंच रहा माल

Bikaneri Bhujia stock blocked : अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज संकट का असर अब बीकानेर के…

April 6, 2026

Pakistan Kapoor property:  सरहद पार कपूर खानदान की प्रॉपर्टी जर्जर, पेशावर में पुश्तैनी हवेली पर मंडराया संकट

Pakistan Kapoor family property:  पेशावर में स्थित राज कपूर की पुश्तैनी हवेली का एक हिस्सा…

April 6, 2026

Who is Preetika IIT Baba wife: कौन हैं प्रीतिका? IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी का पूरा सच

IIT Baba Abhay Singh wife: प्रीतिका, जो बेंगलुरु की रहने वाली हैं और इंजीनियरिंग की…

April 6, 2026