India vs England Head-to-Head in T20Is: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (05 मार्च, 2026) को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. यह अहम मैच मुंबई स्थिति वानखेड़े स्टेडियम में होगा. यह मैच जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेगी.
हेड टू हेड
मेन्स T20 इंटरनेशनल्स मैचों में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 29 बार भिड़ंत हुई है. इसमें 17 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं. यह अलग बात है कि टीम इंडिया के लिए बैटिंग में सबसे बड़ी समस्या अभिषेक शर्मा का नहीं चल पाना है. यह अलग बात है कि जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अच्छी पारी खेली, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ एक तरह से फ्लॉप रहे. कहने का मतलब मजबूत टीमों के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत है.
टूर्नामेंट में अभी तक अभिषेक शर्मा ने 6 पारियों में 13.33 के औसत से 80 रन ही बनाए हैं जिनमें शुरुआती तीन पारियों में जीरो पर आउट होना भी शामिल है. वहीं, सूर्यकुमार यादव को की अमेरिका के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारियों का छोड़ दिया जाए तो वह भी इस टूर्नामेंट में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए हैं.
वहीं, पाकिस्तान के ख़िलाफ़ इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचविनिंग शतकीय पारी खेलकर ये बता दिया कि जिस दिन वह चले तो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं. फिल साल्ट और जॉस बटलर चले तो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं. टीम इंडिया की तरह ही इंग्लैंड की बैटिंग भी सातवें नंबर तक मज़बूत है. इसके साथ ही उनकी बॉलिंग भी अच्छी है. इंग्लैंड के 38 वर्षीय लेगस्पिनर आदिल राशिद और स्पिनर लियाम डाउसन का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. पेसर जोफ़्रा आर्चर ने भी 10 विकेट अपने नाम किए हैं.
टी-20 में टक्कर
मैच : 29
भारत जीता : 17
इंग्लैंड जीता : 12
टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड
मैच : 5
भारत जीता : 3
इंग्लैंड जीता : 2
बदला लेने के लिए भी मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक दो बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 1-1 का आंकड़ा रहा है. 2024 में गायना में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, जबकि 2022 में ऐडिलेड में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

