Categories: खेल

India Beat Sri Lanka In Super Over: सांसे रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, जानिए रोमांचक मैच की पूरी डिटेल

India vs Sri Lanka Super Over Finish: इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने तूफानी शतक लगाया और भारतीय गेंदबाज़ों का पसीना छुड़ाया.

Published by Pradeep Kumar

INDIA vs SRI LANKA ASIA CUP 2025 SUPER OVER: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया. रोमांच से भरपूर इस मैच को टीम इंडिया ने सुपरओवर में जीता. एशिया कप 2025 में हमें पहला सुपरओवर (Super Over)देखने को मिला. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने तूफानी शतक लगाया और भारतीय गेंदबाज़ों का पसीना छुड़ाया. पथुम निसांका की तूफानी पारी भी श्रीलंका को जीत नहीं दिला पाई. आखिरकार 20 ओवर में श्रीलंका की टीम ने भी 202 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया. मैच बराबरी पर खत्म हुआ तो हमें एशिया कप 2025 का पहला सुपर ओवर देखने को मिला. सुपरओवर में अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ से ओवर किया और बेहतरीन गेंदबाज़ी की. श्रीलंका की टीम सुपरओवर में 2 विकेट खोकर 2 ही रन बनाए और भारत को सुपरओवर में मैच जीतने के लिए मिला 3 रनों का लक्ष्य.  इसके बाद इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार और शुभमन गिल बल्लेबाज़ी करने के लिए आए. सूर्या ने हसरंगा की पहली ही गेंद पर दमदार शॉट लगाया और 3 रन बटोरते हुए भारत को ये मैच जिता दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का विजय रथ बरकरार रहा. भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में एकलौती ऐसी टीम है जिसने कोई भी मैच नहीं हारा है. चलिए आपको इस मुकाबले के पूरे रोमांच से रूबरू करवाते हैं.

कैसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच?

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए. श्रीलंका को जीत के लिए 203 रनों की जरुरत थी, लेकिन श्रीलंका ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 191 रन बना लिए थे. तो ऐसे में श्रीलंका को जीत के आखिरी 6 गेंदों में 12 रनों की दरकार थी. भारत की तरफ से हर्षित राणा आखिरी ओवर फेंकने के लिए आए. श्रीलंका के लिए शतक जड़कर खेल रहे पथुम निसांका स्ट्राइक पर थे. तो चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुआ आखिरी ओवर में-

मैच का आखिरी ओवर
पहली गेंद- हर्षित राणा के सामने निसांका-  विकेट- 0 
दूसरी गेंद- हर्षित राणा के सामने लियाएंगे-  2 रन
तीसरी गेंद- हर्षित राणा के सामने लियाएंगे- 1 रन
चौथी गेंद- हर्षित राणा के सामने शानका-    2 रन
पांचवीं गेद- हर्षित राणा के सामने शानका- 4 रन
छठी गेंद-  हर्षित राणा के सामने शानका- 2 रन

इस तरह से श्रीलंका ने मैच के आखिरी ओवर में 12 रन बना लिए और मैच टाई हो गया. मैच टाई होने के बाद फैसला सुपर ओवर से होना था. तो ऐसे में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए आई.

सुपर ओवर में कैसी रही श्रीलंका की पारी?

Related Post

सुपर ओवर में श्रीलंका की तरफ से शानका और कुशल परेरा बल्लेबाज़ी के लिए आए. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने सुपर ओवर में गेंदबाज़ी की. चलिए आपको बताते हैं कि कैसा रहा श्रीलंका के लिए सुपरओवर-

सुपर ओवर में श्रीलंका की बल्लेबाज़ी
पहली गेंद- कुशल परेरा आउट- 0 
दूसरी गेंद- 1 रन
तीसरी गेंद- 0
चौथी गेंद- 1 रन- वाइड
चौथी गेंद- आउट की अपील- 0
पांचवीं गेंद- शानका आउट- 0

ये भी पढ़ें-India vs Sri Lanka: श्रीलंकाई खिलाड़ी ने लगाया ऐसा छक्का, मैदान के बाहर गाड़ी पर पड़ा डेंट 

इसके बाद टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 6 गेंदों में 3 रनों की दरकार थी. भारत के लिए गिल और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी के लिए आए. सू्र्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर मैच भारत को जिता दिया. इस तरीके से इस रोमांच से भरपूर मुकाबले का अंत हुआ.

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma vs Sri Lanka: अभिषेक शर्मा ने तूफानी फिफ्टी लगाई, Asia Cup 2025 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई

Pradeep Kumar

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026