IND vs ENG Semifinal: भारत की हुई फाइनल में एंट्री, रोमांचक मुकाबलें में इंग्लैंड को हराया; ये रहे जीत के 3 बड़े कारण

IND vs ENG Semifinal: सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड सिर्फ 246 रन ही बना सका.

Published by Shubahm Srivastava

Ind vs Eng Match Update: भारत ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया. टीम इंडिया अब फाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड सिर्फ 246 रन ही बना सका. भारत ने सेमीफाइनल 7 रन से जीता. इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाए, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड ने मैच में कड़ी टक्कर दी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन देकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी.

चलिए एक बार उन 3 बड़े कारणों पर एक नजर डाल लेते हैं. जिनके चलते इस क्लोज मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर 2026 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गए हैं.

शानदार बल्लेबाज़ी

भारतीय बल्लेबाज़ों ने दबाव भरे सेमीफाइनल में तुफानी बल्लेबाज़ी की. अभिषेक शर्मा (9) के आउट होने के बाद भी टॉप ऑर्डर ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसमें संजू सैमसन (89) ने शानदार बल्लेबाजी की. इसमें उनको पहले ईशान किशन (39) और उसके बाद शिवम दूबे (43) के साथ मजबूत साझेदारी की. इसके बाद ऑर्डर में हार्दिक पांड्या (27) ने आखिरी के ओवर में शानदार शॉट्स लगाए. इसे के दम पर भारत ने 20 ओवरों में 253 बनाए. वहीं इंग्लैंड की तरफ से भी जैकब बेथेल (105) ने शानदार शतक लगाया. एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड बड़े आराम से ये मैच जीत जाएगा. 

कमाल की फील्डिंग

भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग भी जीत का अहम कारण बनी. खासकर के अक्षर पटेल की तरफ से लिए गए दो शानदार कैच. अक्षर पटेल ने पहले कप्तान हैरी ब्रूक (7) का कैच पकड़ा औऱ उसके बाद खतरनाक बन रहे विल जैक्स (35) को आउट करने में बड़ी भुमिका निभाई. ये दो विकेट भारत की जीत के लिए काफी अहम साबित हुए. मैदान पर कई शानदार कैच और तेज़ रन-आउट ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों पर दबाव बना दिया. अच्छी फील्डिंग की वजह से कई आसान रन भी रोके गए, जिससे मैच का रुख भारत की ओर मुड़ गया.

बुमराह की घातक गेंदबाज़ी

हर बार की तरह इस बार भी तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारत को मुश्किल से निकाला. इसके अलावा अपनी सटीक लाइन-लेंथ और यॉर्कर से इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को रन बनाने से रोका. बुमराह ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा आखिरी के ओवर में जब कांटे की टक्कर थी, उस वक्त शानदार गेंदबाजी करते हुए रनों की रफ्तार कम की. उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को कमजोर किया और भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई. बुमराह ने 4 ओवर में 1 विकेट झटक कर 33 रन दिए. वहीं हार्दिक पांड्या ने भी 2 विकेट झटके.

अब फाइनल के लिए भारत की टक्कर रविवार, 8 मार्च  को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

भगवान मेरे बेटे का इज्जत बचाओ…संजू सैमसन की 97 रनों की पारी के बाद पिता विश्वनाथ का इमोशनल रिएक्शन वायरल

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026

Cancer Risk: नई स्टडी ने किया अलर्ट! अकेलापन और कैंसर के बीच मिला डराने वाला लिंक; यहां समझें कनेक्शन

Loneliness health effects: इस रिसर्च ने यह भी दिखाया कि जिन लोगों का सामाजिक संपर्क…

March 5, 2026