IND Vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया अब एक ऐसा मोड़ पर है, जहां कोई भी चूक उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली हार ने भारतीय टीम के लिए दबाव और बढ़ा दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ‘मेन इन ब्लू’ 26 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मुकाबला करेगी.
मैच की अहमियत
सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी है. ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत को अहमदाबाद में पहली हार का सामना करना पड़ा, जहां साउथ अफ्रीका ने 187/7 का स्कोर बनाया और भारत केवल 111 रन पर आउट हो गई. इसके अलावा, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की रेस को और रोमांचक बना दिया है. इसलिए भारत को दो अंक हासिल करने के लिए ये मैच जीतना जरूरी है.
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच: तारीख, समय और स्थल
तारीख: 26 फरवरी 2026
समय: शाम 7:00 बजे
स्थान: एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
टॉस का समय: शाम 6:30 बजे
टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का लाइव प्रसारण भारत में Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल.
जिम्बाब्वे:
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये मुकाबला फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. भारत की टीम अपने अनुभव और युवा खिलाड़ियों के जोश के साथ जीत की कोशिश करेगी, जबकि जिम्बाब्वे भी इस चुनौतीपूर्ण मुकाबले में पूरी ताकत लगाएगी.