Categories: खेल

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल पर ‘हमला’ करना पड़ा भारी, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को ICC ने सुनाई कड़ी सज़ा

IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी ने यशस्वी जायसवाल के खिलाफ एक ऐसी हरकत की, जिसकी कोई जरुरत नहीं थी. ICC का मानना है कि इस दौरान जायसवाल को चोट लग सकती थी. इसी वजह से ICC ने अब सख्त एक्शन लिया है.

Published by Pradeep Kumar

Jayden Seales Fined: टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है. इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारत की पहली पारी के 518 रनों के जवाब में, वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई, जिसके चलते उन्हें फॉलोऑन खेलना पड़ा. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुछ लड़ाई जरुर लड़ी, लेकिन अभी भी मेहमान टीम भारतीय टीम से 97 रन पीछे है और उसपर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है. एक तो पहले ही इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले से ही पतली है और अब उन्हें एक और झटका लगा है. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स पर ICC द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. 

जायडेन सील्स पर क्यों लिया ICC ने एक्शन?

मैच के पहले दिन जब भारत बल्लेबाज़ी कर रहा था, उस समय 29वें ओवर में जायडेन सील्स गेंदबाज़ी कर रहे थे. ओवर की एक गेंद पर जब यशस्वी जायसवाल ने डिफेंसिव शॉट खेला और क्रीज के अंदर खड़े थे, तब सील्स ने गेंद को उठाकर गुस्से में सीधा जायसवाल की तरफ थ्रो कर दिया. सील्स ने बाद में सफाई दी कि वह यशस्वी को रन आउट करना चाहते थे, लेकिन अंपायर और मैच रेफरी की जांच में साफ हो गया कि यह जानबूझकर की गई आक्रामक हरकत थी, जिसमें रन आउट का कोई मौका नहीं था. इसी के चलते ICC की आचार संहिता के उल्लंघन के तहत, सील्स पर उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट प्वॉइंट भी जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें- Shubman Gill Superman Catch: शुभमन गिल ने हवा में उड़कर सुपरमैन स्टाइल में पकड़ा कैच, सभी ने दांतों तले दबा ली अंगुलियां, VIDEO

Related Post

वेस्टइंडीज का पलटवार

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 518 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद गेंदबाज़ों ने भी शानदार काम किया. कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, सिराज और बुमराह ने मिलकर वेस्टइंडीज की पहली पारी को सस्ते में समेटा. फॉलोऑन के बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में कुछ हद तक फाइटबैक देखने को मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 2 विकेट खोकर 173 रन बनाए. आपको याद दिला दें कि इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों से जीता था. इसी के साथ गिल एंड कंपनी ने मुकाबलों की इस सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली थी और अब भारतीय टीम की नज़र इस सीरीज में विंडीज का क्लीन स्वीप करने पर है.

ये भी पढ़ें- Smriti Mandhana World Record: स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ऐतिहासिक कारनामा, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Pradeep Kumar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026