IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे बड़ा स्कोर, ईशान-शिवम की जोड़ी ने मचाया धमाल

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने है. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए है.

Published by Mohammad Nematullah

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने है. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए है. यह भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच का सबसे बड़ा टोटल है. टीम के लिए इशान किशन ने सबसे ज़्यादा 40 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए है. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए है.

पिच को देखते हुए पाकिस्तान ने ज़्यादातर स्पिन बॉलिंग का इस्तेमाल किया है. टीम के लिए स्पिनरों ने 18 ओवर फेंके, जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बाकी 2 ओवर फेंके है. टीम के लिए 6 स्पिनरों समेत कुल 7 बॉलरों ने बॉलिंग की.

पाकिस्तान ने टॉस जीता

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया था. यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के लिए यह फ़ैसला कितना सही साबित होता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी, लगातार 2 मैच में शून्य पर हुए आउट; पाकिस्तानी कप्तान ने दिया था ये

भारत की खराब शुरुआत

पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है. उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया, जो बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे.

हालांकि अभिषेक के आउट होने के बाद इशान किशन ने पारी को संभाला और तिलक वर्मा के साथ मिलकर 87 रन (46 बॉल) की पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप से ऐसा लगा कि टीम इंडिया आसानी से 200 रन के आंकड़े तक पहुंच जाएगी. हालांकि 9वें ओवर में इशान के आउट होने के बाद भारतीय पारी धीमी हो गई थी. इशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन की पारी खेली है. शिवम दुबे ने भी 158.82 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए है.

IND vs PAK LIVE Score Updates PAK: 51/4 (7.2 Overs): पॉवरपले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी हुई ढेर

पाकिस्तान की बॉलिंग

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब सबसे ज़्यादा तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे है. इसके अलावा कप्तान सलमान आगा, उस्मान तारिक और तेज़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट लिया है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Today Bank Holiday: आज बैंक जाना है? 2 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं चालू हैं या नहीं; RBI कैलेंडर से करें कन्फर्म

Today Bank Holiday: देश के कई हिस्सों में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को…

April 2, 2026

LSG की हार के बाद ऋषभ पंत-संजीव गोयनका में तीखी बहस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: IPL 2026 में LSG को पहले मुकाबले में हार का सामना करना…

April 2, 2026

Ramayana Teaser : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का दिव्य अवतार! रावण की झलक ने बढ़ाया उत्साह; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा एक बार फिर बड़े पर्दे पर रामायण लेकर…

April 2, 2026

Silver Price Today: सस्ता या महंगा आज क्या है चांदी का रेट? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर के नए दाम

Silver Price Today in India: आज MCX पर 5 मई एक्सपायरी वाला कॉन्ट्रैक्ट आज करीब…

April 2, 2026