Categories: खेल

Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final, Live Streaming: सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-बांग्लादेश, कब, कहां और कैसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

IND-A vs BAN-A: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2025 की लीग स्टेज अब खत्म हो चुकी है. अब सेमीफाइनल में इंडिया-ए की टीम का मुकाबला बांग्लादेश-ए की टीम से है. अब कब, कैसे और कहां इस मुकाबले को देख पाएंगे, चलिए जानते हैं?

Published by Pradeep Kumar

IND A Vs BAN A, Asia Cup 2025 Rising Stars Semi Final Live Streaming: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2025 की लीग स्टेज अब खत्म हो चुकी है. अब सेमीफाइनल में जिन चार टीमों ने जगह बनाई है उनमें भारत-ए, बांग्‍लादेश-ए, पाकिस्‍तान शाहीन्‍स और श्रीलंका-ए की टीमें शामिल हैं. जितेश शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ओमान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की की थी. अब सेमीफाइनल में इंडिया-ए की टीम का मुकाबला बांग्लादेश-ए की टीम से है. भारतीय टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी ज़्यादा उत्साहित हैं, लेकिन आप इस मैच को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे चलिए आपको बताते हैं?

भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच पहला सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स का पहला सेमीफाइनल शुक्रवार यानी 21 नवंबर 2025 को खेला जाएगा.

भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच पहला सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स का पहला सेमीफाइनल दोहा के वेस्‍ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा.

भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच पहला सेमीफाइनल कितने बजे शुरू होगा?
भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स का पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस 2:30 बजे होगा.

भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच पहले सेमीफाइनल का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के पहले सेमीफाइनल का टीवी पर लाइव प्रसारण आप सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के पहले सेमीफाइनल की ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारत ए और बांग्‍लादेश ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के पहले सेमीफाइनल की स्‍ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 MINI Auction से पहले देखिए सभी 10 टीमों के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Related Post

Asia Cup Rising Stars 2025 टूर्नामेंट के लिए भारत-ए और बांग्लादेश-ए की टीमें

भारत ए – 

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, जितेश शर्मा (कप्‍तान), नेहल वधेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, विजयकुमार वैशाक, गुरजपनीत सिंह, सुयष शर्मा, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, नमन धीर और सुर्यांश शेडगे.

बांग्‍लादेश ए –

जिशान आलम, जवद अबरार, यासिर अली, हबीबुर रहमान सोहन, तोफेल अहमद, अब्‍दुल गफ्फार सकलैन, अबु हैदर रोनी, मृत्‍युंजय चौधरी, महिदुल इस्‍लाम एकॉन, अकबर अली (कप्‍तान), रिपन मोंडल, एसडब्‍ल्‍यू मेहराब, शादहिन इस्‍लाम, रकीबुल हसन और अरीफुल इस्‍लाम.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल नीलामी में मचेगा कोहराम, जानिए 10 टीमों के पर्स में हैं कितने पैसे और कितने स्लॉट हैं बाकी?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026