Categories: खेल

‘हर महीने 4 लाख रुपये…’ शमी की ‘पत्नी’ ने मांगे 10 लाख, गुजारा भत्ता पर क्या बोले जज?

Mohammed Shami and Hasin Jahan : मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी. दोनों सालों बाद अब अलग होने जा रहे हैं. दोनों की एक बेटी है.

Published by Preeti Rajput

Mohammed Shami and Hasin Jahan Divorce : भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) और पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal) को सुप्रीम कोर्ट के तरफ से नोटिस जारी किया है. दरअसल यह नोटिस शमी की पत्नी हसीन जहां की गुजारा भत्ता बढ़ाने वाली मांग वाली याचिका को लेकर जारी किया गया है. 

हसीन जहां ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हसीन जहां (Hasin Jahan) ने उन्हें मिलने वाले मासिक गुजारा भत्ता को बढ़ाने की मांग की है. कोर्ट ने मोहम्मद शमी द्वारा दिया जाने वाला हर महीने गुजारा भत्ता तय किया था. लेकिन हसीन जहां ने इसे कम बताया है, उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके लिए 1.5 लाख रुपये और बेटी के लिए 2.5 लाख रुपये हर महीने गुजारा भत्ता तय किया था.

गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग

इस याचिका में हसीन जहां ने शमी की कमाई और लाइफस्टाइल को देखते हुए इस राशि को कम बताया है. इसलिए नोटिस जारी कर उन्होंने कोर्ट से गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग की है. इस पर कोर्ट ने हसीन जहां से सवाल करते हुए कहा कि “क्या 4 लाख की रकम पर्याप्त नहीं है?” 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार से उनकी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां की याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें शमी से अलग होने के बाद बढ़े हुए गुजारा भत्ते की मांग की गई है. सुनवाई के दौरान, पीठ ने टिप्पणी की कि अंतरिम आधार पर गुजारा भत्ता देने के लिए, शमी की पत्नी और बेटी को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया आदेश “काफी अच्छा” है. 

Related Post

कौन हैं रेयान विलियम्स? ऑस्ट्रेलिया छोड़ भारत की टीम से खेलेगा ये दिग्गज खिलाड़ी, वर्ल्ड कप मैच में भी दिखा चुका है दम

विवादों से घिरा रिश्ता

बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच 2018 से विवाद जारी है. दोनों अब एक-दूसरे से अलग होने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने ने शमी पर घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे. इसके बाद से ही दोनों अलग रहने लगे. दोनों का ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रह है. अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को अपना जवाब दाखिल करना होगा.

महिला विश्व कप 2029 में बड़ा बदलाव, ICC ने बढ़ाई टीमों की संख्या; जानें अब कितनी टीमें ले सकेंगी हिस्सा?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026