Home > खेल > ‘इनके घर से कोई फौजी…’, Asia Cup में भारत-पाक मैच पर गांगुली के बयान पर मचा हंगामा, हर तरफ हो रही किरकिरी

‘इनके घर से कोई फौजी…’, Asia Cup में भारत-पाक मैच पर गांगुली के बयान पर मचा हंगामा, हर तरफ हो रही किरकिरी

Asia Cup 2025:पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि खेल चलते रहना चाहिए। उन्हें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत से कोई दिक्कत नहीं है। आपको बता दें कि एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है।

By: Divyanshi Singh | Published: July 28, 2025 8:36:16 AM IST



Asia Cup: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि खेल चलते रहना चाहिए। उन्हें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत से कोई दिक्कत नहीं है। आपको बता दें कि एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है।

गांगुली ने क्या कहा ? 

गांगुली ने  कहा, ‘मैं इसके कार्यक्रम से सहमत हूँ। खेल चलते रहना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन हम इसे खेल को रोकने नहीं दे सकते। आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भारत ने इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, अब यह बीती बात हो गई है। खेल चलते रहना चाहिए।’

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

अब गांगुली के बयान की आलोचना हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत के लोगों की जान ले रहा है, तो क्या यह कहना सही है कि खेल जारी रहना चाहिए? कई पूर्व खिलाड़ी और आम लोग सोशल मीडिया पर गांगुली से पूछ रहे हैं कि क्या क्रिकेट को पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य करने का माध्यम बनना चाहिए, जब खून की होली खेली जा रही हो?

यहां देखें लोगों ने क्या कहा

Tags:
Advertisement