Categories: खेल

Deepti Sharma को लगा तगड़ा झटका, भारत को World Champion बनाने के बाद मिली बुरी खबर

Deepti Sharma: महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाली दीप्ति शर्मा को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप में अपने बल्ले और गेंद से धमाल मचाया, लेकिन अब वर्ल्ड चैंपियन बनाने के कुछ ही दिनों के बाद दीप्ति शर्मा को एक Bad News मिली है.

Published by Pradeep Kumar

Deepti Sharma Released By UP Warriors: महिला वर्ल्ड कप 2025 में अपने बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाली दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका लगा है. दीप्ति शर्मा ने महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया और उनके बैहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. लेकिन अब दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका लगा है. अब दीप्ति को उनकी WPL की टीम यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया है. हालांकि दीप्ति शर्मा को रिलीज करने का फैसला चौंकाने वाला है. क्योंकि जिस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया, उसे टीम से बाहर करके यूपी वॉरियर्स ने सभी को हैरान कर दिया. खास बात ये है कि यूपी वॉरियर्स की टीम ने सिर्फ एक खिलाड़ी को ही रिटेन किया है. वैसे यूपी वॉरियर्स के मैनेजमेंट ने पूरी की पूरी टीम को रिलीज कर दिया है और जिस खिलाड़ी को यूपी की टीम ने रिटेन किया है उनका नाम है श्वेता सहरावत. 

दीप्ति को लगा बड़ा झटका

दीप्ति शर्मा एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और इसकी बानगी वो हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में दिखा चुकी हैं. वो तीन साल तक यूपी वॉरियर्स की टीम का हिस्सा रही. उन्होंने इस टीम के लिए वुमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन भी किया. आपको बता दें कि दीप्ति को पहले 2.6 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया था और वो WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं. यूपी वॉरियर्स ने दो खराब सीजन के बाद सभी को रिलीज करके शायद नए सिरे से टीम बनाने का फैसला किया है. दीप्ति शर्मा के अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिसा हीली को भी हटा दिया है. इसके अलावा जॉर्जिया वॉल, ग्रेस हैरिस, ताहिला मैक्ग्रा, अलाना किंग, उमा क्षेत्री, क्रांति गौड़ और सोफी एक्स्लेस्टन को भी यूपी ने हटा दिया है.

ये भी पढ़ें-INDIA vs AUSTRALIA: टीम इंडिया ने चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से रौंदा, T-20 सीरीज में बनाई 2-1 की अजेय बढ़त

Related Post

क्या फिर से दीप्ति को खरीदेगी यूपी की टीम?

WPL मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स के पास 14.5 करोड़ रूपये रहने वाले हैं. इसके अलावा उनके पास कुल 4 राइट टू मैच कार्ड रहेंगे. ऐसे में उनके पास दीप्ति को अपने साथ बनाए रखने का सुनहरा मौका होगा. वो उन्होंने शायद कम कीमत में दीप्ति को रिटेन करने के लिए उन्हें अभी रिलीज किया है.

ये भी पढ़ें- Mohammad Shami का सेलेक्शन ना होने पर जमकर बरसे बचपन के कोच, अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी की लगाई तगड़ी क्लास

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026