Categories: खेल

DC Vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच पर मंडराए बादल! क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? मौसम ने बढ़ाई टेंशन

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है. राजधानी के खराब मौसम के चलते बारिश का संकट बना हुआ है.

Published by Preeti Rajput

DC vs MI Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाने वाला है. यह मुकाबला आज 4 अप्रैल, शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है. दोनों टीनें इस सीजन का अपना मुकाबला जीत चुकी हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का स्वाद चखाया था. 

मौसम ने बढ़ाई चिंता

इस दिलचस्प मुकाबले से पहले ही दिल्ली के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि, पिछले कई दिनों से राजधानी का मौसम खराब चल रहा है. दिन में तेज धूप, तो शाम को आंधी और बारिश का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है. 

बारिश बिगाड़ेगी खेल

आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, शनिवार को दोपहर में बारिश और तेज हवा के साथ आंधी-तूफान की भी पूरी संभावना है. शाम को बिजली कड़कने के साथ बारिश की आशंका जताई गई है. दिल्ली में बारिश और तेज आंधी को देखते हुए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर में मौसम सुहावना रहने वाला है. लेकिन, लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास की उम्मीद है. आज (4 अप्रैल) दिल्ली में बारिश होने के 55 प्रतिशत चांसेस हैं. सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं. हल्कि बारिश भी देखने को मिल चुकी है. 

Related Post

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

अरुण जेटली स्टेडियम पिच प्रेडिक्शन

इस ग्राउंड पर आखिरी गेम ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर आठ मैच था, जिसमें ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका ने कम स्कोर वाला मैच आसानी से जीत लिया था. कुल मिलाकर, यह ग्राउंड हाई-स्कोरिंग मैचों और रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है, और सीज़न के पहले डबल-हेडर के पहले मैच में एक और रन-फेस्ट देखने को मिल सकता है.

क्या यही है Gen-Z की दुनिया? सरेआम ‘Kiss’ करते जोड़े को देख भड़के पंडित जी, शादी करवाने से किया इंकार!

Preeti Rajput

Recent Posts

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026

Garuda Purana rules: क्या मृत व्यक्ति की चीजें घर में रखना ठीक है? जानिए नियम और मान्यताएं, क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deceased person belongings: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उपयोग करने से…

April 4, 2026

Live-in murder: चार्जर से गला घोंटकर किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, आत्महत्या का रचा ड्रामा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन…

April 4, 2026

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें! अब सुबह 3 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानें क्या है वजह?

Delhi Metro: 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी.…

April 4, 2026