Categories: खेल

Day-Night Test vs Normal Test: नॉर्मल टेस्ट से कैसे अलग है डे-नाइट मैच? जानिए 4-4 बड़े अंतर

Test Match vs Day Night Test Match: साल 2015 के बाद से अब टेस्ट क्रिकेट डे-नाइट फॉर्मेट में भी खेला जाता है. ऐसे में पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट और डे-नाइट टेस्ट में काफी अंतर है. तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे एक नॉर्मल टेस्ट मैच से अलग होता है डे-नाईट टेस्ट मैच?

Published by Pradeep Kumar

Test Match vs Day Night Test Match: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है. ये क्रिकेट इतिहास का सबसे पुराना फॉर्मेट है. एक टेस्ट मैच 5 दिनों तक खेला जाता है. आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट दिन में खेला जाता है. साल 2015 के बाद से अब टेस्ट क्रिकेट डे-नाइट फॉर्मेट में भी खेला जाता है. ऐसे में पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट और डे-नाइट टेस्ट में काफी अंतर है. तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे एक नॉर्मल टेस्ट मैच से अलग होता है डे-नाईट टेस्ट मैच?

1. गेंद का अंतर

नॉर्मल टेस्ट मैच सुबह से लेकर शाम तक खेला जाता है. पारंपरिक टेस्ट मैच रेड बॉल यानि की लाल गेंद से खेला जाता है.  लेकिन डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाता है. एक तो गुलाबी गेंद को रात में देखने में खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नहीं होती. क्योंकि इस पिंक गेंद पर ज़्यादा चमक के लिए अधिक लैकर (गेंद की चमक बढ़ाने के लिए प्रयोग होने वाला पदार्थ) का इस्तेमाल किया जाता है. पिंक बॉल हवा में ज्यादा स्विंग करती है, खासकर शाम और रात के समय. लैकर ज़्यादा होने की वजह से गुलाबी गेंद की चमक ज्यादा समय तक रहती है, इसी वजह से सीम मूवमेंट भी देर तक देखने को मिलती है.

2. रोशनी का फर्क

डे-नाइट टेस्ट मैच में आर्टिफिशियल लाइट्स में खेलना खिलाड़ियों के लिए सबसे ज़्यादा चैलेंजिंग होता है. खासतौर पर सूरज ढलते समय और ढलने के कुछ देर बाद तक आर्टिफिशियल लाइट्स में खिलाड़ियों को गेंद को देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बल्लेबाज़ों को गेंद को देखने में परेशानी होती है, तो वहीं फील्डिंग और कैचिंग में भी खिलाड़ियों को कठिनाई होती है. इसी वजह से हमने कई बार देखा है कि सूरज ढलने के समय बल्लेबाज़ी करने वाली टीम तेज़ी से विकेट खो देती है, जबकि उसी पिच पर दिन में बल्लेबाज़ी काफी आसान दिखती है.

3. बदलता रहता है पिच का व्यवहार 

Related Post

एक नॉर्मल टेस्ट मैच के मुकाबले डे-नाइट टेस्ट में पिच अलग तरह से व्यवहार करती है. शाम के समय नमी बढ़ने से गेंद दिन के मुकाबले ज़्यादा सीम और स्विंग करती है, जिससे पेसर्स को मदद मिलती है और वो विरोधी टीमों के बल्लेबाज़ों को परेशान करते हुए नज़र आते हैं. 

ये भी पढ़ें-ICC ODI RANKING: खत्म हुई रोहित शर्मा की बादशाहत, तूफानी खिलाड़ी ने छीनी कुर्सी, 46 सालों बाद हुआ ऐसा!

4. डे-नाइट टेस्ट में होता है डिनर

नॉर्मल टेस्ट मैच में दिन का खेल शुरू होने के बाद जब पहले सेशन खत्म होता है तो लंच होता है और दूसरे सेशन के बाद चायकाल का समय होता है. डे-नाइट टेस्ट मैच में पहले चायकाल होता है और फिर दूसरे सेशन के खत्म होते ही डिनर हो जाता है. ऐसे में नॉर्मल टेस्ट मैच में लंच होता है और डे-नाइट टेस्ट में खिलाड़ी डिनर करते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA, 2nd Test Pitch Report: गुवाहाटी में बल्लेबाज़ों का होगा बोलबाला या फिर गेंदबाज़ उड़ाएंगे गर्दा, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज़?

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026