Categories: खेल

Super 4 Clash: पाकिस्तान की हार पर दानिश कनेरिया का बयान, कहा अभिषेक-गिल का बेहतरीन प्रदर्शन

India vs Pakistan: दानिश कनेरिया ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके लिए 200 का स्कोर भी छोटा होता. वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

Published by Sharim Ansari

Danish Kaneria: पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर गेंदबाज़ दानिश कनेरिया ने रविवार को एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में भारत से पाकिस्तान की हार की आलोचना की. भारत ने अभिषेक शर्मा के 74 और शुभमन गिल के 47 रनों की बदौलत पाकिस्तान के 171/5 के स्कोर को छह विकेट से हरा दिया.

भारत के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 10 ओवरों में 105 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई. अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, जबकि गिल ने 28 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान के लिए साहिबज़ादा फरहान ने सर्वाधिक 58 रन बनाए और फ़हीम अशरफ़ ने आठ गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाई.

क्या कहा कनेरिया ने ?

दानिश कनेरिया ने न्यूज़ एजेंसी IANS को बताया कि साहिबज़ादा फरहान ने AK-47 का इशारा किया, लेकिन तभी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाज़ी के ज़रिये से ब्रह्मोस दिखाया, और शर्मा ने इसके बाद फ्लाइंग किस भी किया. भारतीय सलामी बल्लेबाजों का पलटवार इतना ताबड़तोड़ था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी हक्के-बक्के रह गए. एक तो ‘धुलाई’ और दूसरी ‘महाधुलाई’.

Suryakumar Yadav Statement: भारत-पाकिस्तान में अब कोई ‘Rivalry’ नहीं, भारतीय कप्तान का बयान

Related Post

उन्होंने आगे कहा कि जब आपके पास अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हों, तो ऐसे विकेट पर उनके सामने 200 का स्कोर भी छोटा लग सकता है. दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

कनेरिया ने फखर ज़मान के आउट होने से जुड़े विवाद पर भी बात की. ज़मान, जिन्होंने बुमराह की गेंद पर दो चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की थी, तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए.

कनेरिया ने कहा कि अब पाकिस्तान किसी और बहाने की तलाश करेगा और उन्हें फखर ज़मान के आउट होने में वह बहाना मिल गया है. वह अब रोएंगे और कहेंगे कि वह आउट नहीं थे. लेकिन संजू सैमसन ने साफ और सही कैच पकड़ा था, ग्लव्स साफ़ तौर पर गेंद के नीचे थे. फिर भी पाकिस्तान इसके बारे में रोएगा और ‘बेनेफिट ऑफ़ डाउट’ की बात करेगा. फखर इस बहाने को पकड़ लेंगे.

भारत का अगला मैच गुरुवार को बांग्लादेश से है, जबकि पाकिस्तान का सामना बुधवार को श्रीलंका से होना है.

India Pakistan Cricket: साहिबज़ादा फरहान ने किया गन-शॉट इशारा, भड़क गए भारतीय फैंस

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026