Categories: खेल

सचिन तेंदुलकर का पहला रिएक्शन आया सामने, अर्जुन-सानिया की सगाई पर कही ये बात

Arjun Tendulkar saaniya chandhok engagement : अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई की खबर हाल ही में सामने आई और इसने क्रिकेट और सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया। दोनों की सगाई एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। समारोह का आयोजन बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में किया गया था,अब सचिन तेंदुलकर ने इस खबर पर अपना पहला रिएक्शन दिया है आइए जानतें हैं..

Arjun Tendulkar saaniya chandhok engagement : अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई की खबर हाल ही में सामने आई और इसने क्रिकेट और सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया। दोनों की सगाई एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। समारोह का आयोजन बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में किया गया था। सोशल मीडिया पर इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो कम ही साझा किए गए ।अर्जुन और सानिया के परिवार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन फैंस और मीडिया में इस खबर को लेकर उत्सुकता बहुत थी। सगाई की इस खुशी ने क्रिकेट प्रेमियों और सानिया के परिवार के परिचितों के बीच उत्साह बढ़ा दिया।

 सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का पहला रिएक्शन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस खबर पर अपना पहला रिएक्शन रेडिट के ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान दिया। एक यूजर ने उनसे सीधे सवाल किया, “क्या अर्जुन की सगाई हो गई है?” इस पर सचिन ने जवाब दिया, “हां, उसकी सगाई हो गई है और हम सभी उसके जीवन के इस नए सफर को लेकर बहुत उत्साहित हैं।” इस प्रतिक्रिया ने फैंस और मीडिया को राहत दी और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का क्रिकेट करियर

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम की पहचान बना रहे हैं। वह ऑलराउंडर हैं और 2020/21 सीजन में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की। बाद में उन्होंने गोवा का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। अर्जुन ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैच, 18 लिस्ट ए और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा, वह भारत के अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। आईपीएल में अर्जुन मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से युवा क्रिकेटर्स के बीच अपनी छवि बनाई है।

सानिया चंडोक (saaniya chandhok) कौन हैं?

26 वर्षीय सानिया चंडोक बिजनेस जगत में भी एक प्रभावशाली नाम हैं। वह मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार ग्रैविस ग्रुप चलाता है, जो भारत के फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक बड़ा नाम है। ग्रुप इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का संचालन करता है। इसके अलावा, ग्रैविस ग्रुप भारत में बास्किन रॉबिन्स का संचालन भी करता है। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री ली है और वह ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहतीं। वह मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में डायरेक्टर और पार्टनर भी हैं, जो 2022 में शुरू हुई थी। इस स्टार्टअप के माध्यम से उन्होंने पालतू जानवरों के लिए सुविधाएं और उत्पाद प्रदान करना शुरू किया

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDI, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026