Categories: खेल

IND VS ENG Lord Test: वाशिंगटन सुंदर के जो रूट को आउट करने पर क्यों भड़के कोच गंभीर, Video हुआ वायरल…जाने क्या है पूरा मामला?

Gautam Gambhir Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रही कई तस्वीरों और वीडियो में गंभीर को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है। गंभीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

Published by Shubahm Srivastava

Gautam Gambhir Viral Video: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रविवार दोपहर इंग्लैंड की दूसरी पारी के 43वें ओवर की चौथी गेंद पर स्पिन गेंदबाज़ी करने वाले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर द्वारा जो रूट के डिफेंस को भेदकर उनके स्टंप उखाड़ने के बाद बेहद उत्साहित हो गए। रूट रविवार को मेज़बान टीम के लिए अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ पाँचवें विकेट के लिए 67 रन जोड़े थे, लेकिन वह सुंदर की जादुई गेंद को समझ नहीं पाए और खेल गए।

पहली पारी में 199 गेंदों पर 104 रन बनाने वाले रूट का विकेट लेने के बाद, भारतीय खिलाड़ियों ने जोश में जश्न मनाया, लेकिन सबसे ख़ास बात लॉर्ड्स की बालकनी से गंभीर की प्रतिक्रिया थी।

रूट के आउट होने पर गंभीर की प्रतिक्रिया

इंटरनेट पर वायरल हो रही कई तस्वीरों और वीडियो में गंभीर को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है। गंभीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। वहीं, कई लोग लॉर्ड्स टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को खिलाने का श्रेय गौतम गंभीर को दे रहे हैं और उनके टीम चयन की भी तारीफ कर रहे हैं।

सुंदर ने करवाई भारत की वापसी

रूट ने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए मज़बूत साझेदारी कर ली थी। ऐसे में भारतीय गेंदबाज़ों के लिए विकेट लेना ज़रूरी हो गया था। ऐसे में वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और 42वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए, तभी सुंदर ने चौथी गेंद पर स्टंप उड़ा दिए और रूट 96 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए।

आपको याद दिला दें कि रूट कितने ख़तरनाक बल्लेबाज़ हैं, इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाने वाले वो इंग्लैंड के इकलौते खिलाड़ी थे। और आउट होने से पहले भी वो एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे।

भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लेड के बल्लेबाज हुए ढेर

भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लेड के बल्लेबाज हुए ढेर। भारत को मिला 192 रनों का टार्गेट, वॉशिंगटन सुंदर ने झटके 4 विकेट, बुमराह और सिराज ने 2-2 विकेट झटके। इंग्लैड की तरफ से सबसे ज्यादा रन 40 रन रूट ने बनाए।

IND vs ENG: जब सारा को निहारते पकड़े गए शुभमन गिल! जडेजा ने कैमरे के सामने ली चुटकी, सचिन बैठे थे बगल में

लॉर्ड्स में गाली-गलौज! शुभमन गिल ने सबके सामने की ऐसी बात, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Shubahm Srivastava

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026