Chahar Brothers Viral Video: दीपक चाहर और भाई राहुल चाहर की जोड़ी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है. जिसमें दोनों भाई एक हालिया मैच में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम द्वारा किया अजीग वार्म-अप रूटीन की नकल कर रहें है. इस वीडियो को लोगों ने खूब कमेंट किया है और इन पाकिस्तानी क्रिकेटर का मजाक उड़ाया है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर के वार्म-अप ड्रिल का उड़ाया मजाक
हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने एक इंटरनेशनल मैच से पहले एक अजीब वार्म-अप एक्सरसाइज की थी. वीडियो में दोनों को पैर फैलाकर खड़े होते हुए, फिर एक आर्क जैसा आकार बनाते हुए देखा जा सकता है. इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और वायरल हो गई है. पाकिस्तानी फिजियोथेरेपिस्ट ने उनसे यह वार्म-अप करवाया था, लेकिन यह मीम्स और रील्स का विषय बन गया है.
चाहर भाइयों की मजेदार नकल
दीपक चाहर, राहुल चाहर और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर बाबर और रिजवान की हूबहू नकल कर दिया है. वीडियो में तीनों साइड में पैर फैलाकर खड़े होते है और अपने हाथ ऊपर उठाते है. बैकग्राउंड में ‘चले तो कट ही जाएगा सफर’ गाना बज रहा है. दीपक ने कैप्शन दिया ‘अब से यही वार्म-अप होगा.’ जैसे ही वीडियो खत्म होता है, दीपक हंसते हुए चले जाते है. यह रील तुरंत वायरल हो गई, और लोगों ने इस पर खूब कमेंट किया है.
दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेले है, जबकि राहुल ने 1 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल खेले है. दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते है.
इस मीम से जुड़े अन्य लोकप्रिय वीडियो
बेंगलुरु FC के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और उनके साथियों ने भी इस मीम पर एक वीडियो बनाया और ऑनलाइन फैंस को खूब हंसाया है. 31 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंडिंग मीम को फॉलो किया और एक वीडियो पोस्ट किया है. कुल मिलाकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों बाबर और रिजवान का यह वार्म-अप रूटीन सोशल मीडिया पर मज़ाक का विषय बन गया है.