Categories: खेल

US Open Final 2025: 22 साल के इस खिलाड़ी को क्यों दिए गए 39 प्रतिशत ज़्यादा इनामी राशि, पीछे की वजह जान ठनक जाएगा माथा

US Open 2025:दूसरी बार यूएस ओपन चैंपियन बनने के बाद 22 साल के इस खिलाड़ी को 39 प्रतिशत ज़्यादा इनामी राशि मिली।

Published by Divyanshi Singh

US Open Final 2025: स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) ने यूएस ओपन 2025 का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। कार्लोस अल्काराज़ ने फाइनल मुकाबले  में इटली के यानिक सिनर(Jannik Sinner) को हरा कर इस खिताब पर कब्जा किया। इस जीत के साथ ही उन्होने विंबलडन हार का बदला भी ले लिया है। जब उन्हे विंबलडन 2025 फाइनल मुकाबले में सिनर ने जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। जीत के साथ ही अल्काराज़ पर इनामी राशि की बरसात हो गई।

छिन लिया नंबर 1 का ताज

दूसरी बार यूएस ओपन चैंपियन बनने के बाद 22 साल के इस खिलाड़ी को 39 प्रतिशत ज़्यादा इनामी राशि मिली। अल्काराज़ ने यूएस ओपन के कोर्ट पर ट्रॉफी की दौड़ में सिनर को न सिर्फ़ पीछे छोड़ा, बल्कि टेनिस के पुरुष एकल में उनसे दुनिया के नंबर 1 का ताज भी छीन लिया।

39 प्रतिशत ज़्यादा मिली इनामी राशि

बता दें कि इटली के यानिक सिनर को हरा कर  यूएस ओपन के चैंपियन बनते ही कार्लोस अल्काराज़ टेनिस के पुरुष एकल के नए बादशाह भी बन गए। मतलब, अब वह इस खेल के नए विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हैं। कार्लोस अल्काराज़ ने यूएस ओपन का फ़ाइनल 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीता, जिसके साथ उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 39 प्रतिशत ज़्यादा राशि दी गई। अब सवाल यह है कि क्यों? तो इसके पीछे वजह है टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इसकी पुरस्कार राशि में हुई बढ़ोतरी।

मिले 44 करोड़

पिछले साल तक यूएस ओपन में 3.6 मिलियन डॉलर यानी 31.74 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही थी। लेकिन, 2025 में यूएस ओपन के विजेता को दी जाने वाली उस पुरस्कार राशि को 39 प्रतिशत बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर यानी 44 करोड़ रुपये कर दिया गया। यूएस ओपन 2025 का चैंपियन बनने पर कार्लोस अल्काराज़ को भी इतनी ही पुरस्कार राशि दी गई। अल्काराज़ के अलावा, टूर्नामेंट के उपविजेता रहे यानिक सिनर को आधी राशि यानी 22 करोड़ रुपये मिले।

कार्लोस अल्काराज़ की कुल संपत्ति

अब सवाल यह है कि स्पेनिश टेनिस स्टार और अपने खेल में दुनिया के नए नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ की कुल संपत्ति कितनी है? कार्लोस की ज़्यादातर कमाई इनामी राशि से होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्लोस अल्काराज़ की कुल संपत्ति 356 करोड़ रुपये है।

Cricket News: लायक होने के बाद भी…प्लेइंग 11 में जगह न मिलने पर श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन आया सामने

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026