Categories: खेल

RCB के विक्ट्री परेड भगदड़ को लेकर RCB ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात सुन कोहली भी दंग

Bengaluru Stampede Case: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बैंगलोर में भगदड़ मामले पर तीन महीने बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Published by Divyanshi Singh

Bengaluru Stampede Case: 4 जून को बेंगलुरु में RCB के विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ और 11 लोगों की मौत के तीन महिने के बाद RCB ने चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होने बताया है कि 3 जून को वो कितने खूश थे। लेकिन 4 जून के हादसे ने सबकुछ बदल दिया। 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

आरसीबी ने इंस्टा पर पोस्ट कर लिखा कि ” हमारा शांत रहना अनुपस्थिति नहीं बल्कि दुख था।यह जगह कभी ऊर्जा, यादों और उन पलों से भरी हुई थी जिनका आपने सबसे ज़्यादा आनंद लिया था, लेकिन 4 जून ने सब कुछ बदल दिया। उस दिन ने हमारा दिल तोड़ दिया, और तब से यही खामोशी हमारे लिए जगह बनाने का तरीका बन गई है। उस खामोशी में, हम शोक मना रहे हैं। सुन रहे हैं। सीख रहे हैं। और धीरे-धीरे, हमने सिर्फ़ एक प्रतिक्रिया से बढ़कर कुछ बनाना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा जिस पर हम सचमुच विश्वास करते हैं। इस तरह 𝗥𝗖𝗕 𝗖𝗔𝗥𝗘𝗦 अस्तित्व में आया। यह सम्मान देने, मरहम लगाने और अपने प्रशंसकों के साथ खड़े होने की ज़रूरत से पैदा हुआ। हमारे समुदाय और प्रशंसकों द्वारा गढ़ा गया सार्थक कार्रवाई का एक मंच। हम आज इस जगह पर वापस आ रहे हैं, जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि देखभाल के साथ। साझा करने के लिए। आपके साथ खड़े होने के लिए। साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए। कर्नाटक का गौरव बने रहने के लिए। 𝗥𝗖𝗕 𝗖𝗔𝗥𝗘𝗦 और हम हमेशा ऐसा ही करेंगे।

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

मृतकों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा

बता दें कि 4 जून को हुई भगदड़ के बाद आरसीबी ने मृतकों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया था। आरसीबी ने 17 साल बाद 3 जून को अहमदाबाद पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। अगले दिन 4 जून को आरसीबी की टीम अपने शहर बेंगलुरु लौट आई। इस दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड का आयोजन किया गया। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण भगदड़ मच गई, जिसके कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। इस मामले में कर्नाटक सरकार ने जुलाई में आरसीबी पर मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी थी।

आखिर क्यों उठी एशिया कप 2025 के बहिष्कार की मांग, सोनी स्पोर्ट्स के प्रोमो देखकर भड़क गए लोग

क्या Mohammed Shami भी लेने वाले हैं संन्यास? खुद ही किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गए बड़े-बड़े दिग्गज

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026