Categories: खेल

Asia Cup Presentation Ceremony Controversy: टीम इंडिया की जीत के बाद हुआ विवाद, भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इंकार

IND vs PAK Asia Cup Final: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी, लेकिन टीम इंडिया की इस जीत के बाद बड़ा विवाद हो गया. पहली बार एशिया कप का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था.

Published by Pradeep Kumar

ASIA CUP 205 TROPHY CONTROVERSY: भारत ने पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी, लेकिन इस जीत के बाद टीम इंडिया को ट्रॉफी उठाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. इसके पीछे की वजह रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जिनके हाथ से टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया.

टीम इंडिया ने क्यों किया इंकार?

टीम इंडिया ने ठीक रात 12 बजे मैच फाइनल जीता लेकिन इसके बाद ट्रॉफी के लिए भारतीय खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. असल में ACC का अध्यक्ष होने के नाते नकवी के हाथ से ही विजेता टीम को ट्रॉफी दी जानी थी. मगर ACC का अध्यक्ष होने के अलावा नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं और साथ ही पाकिस्तान सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं. इतना ही नहीं, नकवी ने ही मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट के खिलाफ सारा मोर्चा खोला था और साथ ही भारत को लेकर विवादित पोस्ट भी किए थे. इसी वजह से टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.

सवा घंटे की हुई देरी

टीम इंडिया के मना करने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू होने में लंबा वक्त लग गया. इस दौरान नकवी जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस ने ‘भारत माता की जय’ की नारेबाजी शुरू कर दी. वहीं कुछ फैंस नकवी के खिलाफ हूटिंग करने लगे. आखिरकार सवा घंटे की देरी के बाद रात सवा एक बजे प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू हुई. हालांकि इस दौरान भी टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली और सिर्फ कुछ खिलाड़ियों ने अपने अवॉर्ड लिए और इसके बाद सेरेमनी वहीं खत्म हो गई. 

विवादों से भरा रहा एशिया कप 2025

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर की शुरुआत विवादों के साथ हुई थी और इसका अंत भी बवाल के साथ ही हुआ. ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की पहली टक्कर में हाथ न मिलाने से शुरू हुआ विवाद, फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर हुए ड्रामा तक जारी रही. इस बीच साहिबजादा फरहान का गन सेलिब्रेशन और हारिस रऊफ का 6-0 वाला और बीच मैच में प्लेन क्रेश वाली हरकत ने भी काफी सुर्खियां बटोरी. इसी बीच हारिस रऊफ की अभिषेक शर्मा से गहमा-गहमी. इसके अलावा शुभमन गिल और शाहीन अफरीदी के बीच तीखी नोंक-झोंक ने भी सभी का ध्यान खींचा, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ना लेकर एक बड़ा मैसेज दिया है. हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था. ऐसे वक्त में खेले गए एशिया कप टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच मुकाबले में भी तनाव की आशंका थी और यही हुआ भी.

ये भी पढ़ें- PM Modi Congratulates Team India: एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी ऐसी बधाई, पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan Asia Cup Final: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को औकात दिखाई, कुछ इस तरह से अक्ल ठिकाने लगाई

Pradeep Kumar

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026