Categories: खेल

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्लेइंग इलेवन कैसा होगा? 2 धांसू खिलाड़ियों की होगी एंट्री!

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में अपनी दूसरी भिड़ंत के लिए तैयार हैं. आज उनका सुपर-4 मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Published by Mohammad Nematullah

Asia Cup: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सुपर-4 (Ind vs pak asia cup) में पहुंच गई है. जबकि पाक टीम की फॉर्म कुछ ज्यादा खास नहीं रही है. पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव कर सकती है, चलियें जानते है.

भारतीय टीम में 2 संभावित बदलाव

जब भारत ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ओमान का सामना किया, तो टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव किए गए. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को बाहर बैठाया गया था. उनकी जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को शामिल किया गया. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया अपने दोनों मुख्य गेंदबाजों की वापसी कर सकती है. भारतीय प्रबंधन उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है जिसने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

बैटिंग यूनिट में शायद ही टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव करे, क्योंकि टीम इंडिया के पास 8 नंबर तक एक मजबूत बैटिंग है. जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए, उन्हें बाहर करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा.

अर्शदीप ने रचा इतिहास

अर्शदीप सिंह को ओमान के खिलाफ मौका मिला था. जहां उन्होंने एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया. अर्शदीप अब टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ओमान के खिलाफ मैच में चार ओवर में 37 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया. टी20 प्रारूप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज होने के बावजूद, उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.

Related Post

प्लेइंग-11

भारती टीम की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन  (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती. 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद. 

Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बतायें कब शुरू होगा पहला फेज

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026