Categories: खेल

Asia Cup जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, पिछली बार के मुकाबले कितना हुआ इजाफा?

Asia Cup 2025 winner prize money: एशिया कप 2025 को जीतने वाली टीम को 3 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी, जो भारतीय मुद्रा में 2.6 करोड़ रुपये के बराबर है।

Published by Sohail Rahman

Asia Cup 2025 Price Money: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज होने जा रहा है और इसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह एशिया में होने वाले सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक है। एशिया कप में मिलने वाली इनामी राशि भी यही बताती है। इस बार एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप जीतने वाली टीम की इनामी राशि में भी बढ़ोतरी की है। यह इनामी राशि हजारों या लाखों में नहीं, बल्कि पूरे एक करोड़ रुपये बढ़ाई जा रही है।

एशिया कप 2025 में कितनी मिलेगी ईनामी राशि? (How much prize money will be given in Asia Cup 2025?)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट (Asia Cup T-20 Format) में आयोजित होने जा रहा है। पिछली बार 2022 में एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था, तब श्रीलंका (Sri Lanka) ने यह टूर्नामेंट जीता था और उस समय दो लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दी गई थी, जो भारतीय मुद्रा में 1.6 करोड़ रुपये के बराबर है। इस बार एशिया कप 2025 में विजेता को तीन लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी, जो भारतीय मुद्रा में 2.6 करोड़ रुपये के बराबर है।

भारत का पहला मैच किसके खिलाफ होगा? (Against whom will India’s first match be?)

सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) एशिया कप में खेलेगी। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी शामिल हैं। टीम इंडिया एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद, दूसरा मैच 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत का तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा।

Related Post

एशिया कप के सभी लीग मैचों के बाद, दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी। वहां ये चारों टीमें आपस में मैच खेलेंगी। सुपर-4 से दो टीमें फाइनल में पहुँचेंगी और हमें 28 सितंबर को इस एशिया कप का विजेता मिल जाएगा।

27 साल की लड़की ने जीता US Open 2025 का खिताब, प्राइज मनी सुन बड़े-बड़े बिजनेसमैन हैरान

एशिया कप के लिए भारत की टीम (India’s squad for Asia Cup)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल ( उप कप्तान) अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। 

ये हैं दुनिया के सबसे लंबे खिलाड़ी, लिस्ट में इस टीम का है दबदबा…टॉप पर बैठा है 7 फूट का ये गेंदबाज

Sohail Rahman

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026