Categories: खेल

Asia Cup की ट्रॉफी लेकर कहां भाग गए मोहसिन नकवी? मचा हड़कंप

Mohsin Naqvi एशिया कप फाइनल के प्रस्तुति समारोह के दौरान मंच पर मौजूद थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

Published by Divyanshi Singh

Asia Cup 2025 Trophy Controversy: 41 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुंचे थे. फाइनल के रोमांचक मुकाबले भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) के बीच कई विवाद देखने को मिले. हालाकि जीत के बाद भी भारत को ट्रॉफी नहीं मिली. जिसके बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi)भारतीय खिलाड़ियों के पदक और एशिया कप ट्रॉफी अपने होटल ले गए. अब इसको लेकर विवाद तेज हो गया है.

बीसीसीआई सचिव ने जारी किया बयान

यह बात तब सामने आई जब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (BCCI Secretary Devjit Saikia) ने एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करना चाहती, तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें इसे अपने होटल ले जाना चाहिए. ऐसा करना खेल भावना के खिलाफ है.

टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया इंकार?

मोहसिन नकवी एशिया कप फाइनल के प्रस्तुति समारोह के दौरान मंच पर मौजूद थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. बीसीसीआई अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने को तैयार था. इससे नाराज नकवी एशिया कप ट्रॉफी और टीम इंडिया के पदक अपने होटल ले गए. खबरों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को ट्रॉफी देने की कोई ज़रूरत नहीं थी.

BCCI ने  मोहसिन नक़वी को लगाई फटकार

BCCI अब उनके इस रुख़ के लिए उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के मूड में है. हालांकि इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने नक़वी को फटकार लगाते हुए बताया कि भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार क्यों किया. सैकिया के अनुसार भारत उस देश के साथ युद्ध में है जहां से एसीसी अध्यक्ष हैं. और, हम उस देश के प्रतिनिधि से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो हमारे साथ युद्ध में है. इसलिए हमने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, “हमने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे इसे अपने होटल वापस ले जाएँगे. उनका रवैया असहनीय है. उन्हें जल्द से जल्द ट्रॉफी भारत को लौटा देनी चाहिए. हम अभी यही माँग कर रहे हैं.”

कार्रवाई के मूड में BCCI

अंत में, देवजीत सैकिया ने भी मोहसिन नकवी के रवैये पर कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अब पुरस्कार वितरण समारोह में जो कुछ भी हुआ, उसका कड़ा विरोध करेगा और उचित कार्रवाई की मांग करेगा.

Asia Cup Presentation Ceremony Controversy: टीम इंडिया की जीत के बाद हुआ विवाद, भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इंकार

Divyanshi Singh

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026