T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा ने किया सूर्यकुमार यादव को लेकर ऐसा खुलासा… आप भी कहेंगे- ‘बंदे ने सही बात कही’

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव भी अब एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद एलीट क्लब में अपनी एंट्री कर चुके हैं.

Published by JP Yadav

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया. जीत के बाद भावुक सूर्यकुमार यादव ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की धूल माथे पर लगाई. उन्होंने मैदान में बैठकर ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई. न्यूजीलैंड के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाते हुए सिर्फ 18 गेंद पर शतक बना डाला. जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने खुलकर अपने प्रदर्शन पर बात की. इस दौरान अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव के बारे में उन्होंने ऐसे बयान दिया, जो चर्चा में आ गया है.     

सूर्यकुमार यादव ने किया अभिषेक शर्मा को सपोर्ट

अभिषेक ने कहा कि टीम और मैनेजमेंट का भरोसा बहुत मायने रखता है. टीम इंडिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने कहा का वह टूर्नामेंट के बीच में भावुक हो गए थे. वह कोच और कप्तान से बात करना चाहते थे. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने बताया कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे कहा- ‘तुम हमारे लिए बड़े मैच जिताओगे.’ यह पर बता दें कि अभिषेक शर्मा इस विश्व कप की शुरुआती तीन पारियों में खाता नहीं खोल सके. यहां तक कि उनके प्रदर्शन पर सवाल भी उठ रहे थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने हमेशा अभिषेक का सपोर्ट किया. 

अभिषेक ने की कप्तान की तारीफ

सूर्यकुमार यादव को लेकर अभिषेक शर्मा ने कहा कि कप्तान ने उन पर भरोसा जताया. लगातार खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे बल्लेबाज ने बताया कि यहां तक कि वह खुद पर  लगे थे.  पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह काफी मुश्किल टूर्नामेंट रहा. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि एक लीडर का सबसे बड़ा काम अपने खिलाड़ियों को तब सपोर्ट करना होता है, जब वे सबसे निचले स्तर पर हों और कोई गलती न करें. अभिषेक शर्मा एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो सूर्यकुमार यादव हमेशा ही उनके साथ खड़े नजर आए. 

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

 गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचे हुए तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता. इससे पहले 2007 में एमएस धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने खिताब जीता है. एमएस धोनी इस मामले में सबसे आगे हैं, क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ साल 2011 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता है. सूर्यकुमार यादव अब उस एलीट क्लब में शिरकत कर चुके हैं, जिसमें ऐसे भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी अगुवाई में भारत ने टी-20 खिताब जीता है.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

मिस इंडिया अर्थ प्रतिभागी सायली सुर्वे हुईं ‘लव जिहाद’ का शिकार! हिंदू धर्म में की वापसी

Sayali Surve News: यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में इंदापुर…

March 9, 2026

अब एटीएम से बिना कार्ड निकालें कैश! यूपीआई से मिनटों में मिलेंगे पैसे

ATM Withdrawal Tips: पहले अगर एटीएम कार्ड घर पर रह जाता था तो परेशानी हो…

March 9, 2026

जेल से भागे तो भी नहीं होगी सजा! इस देश का कानून कर देगा हैरान; जानिए चौंकाने वाली वजह

Prison Escape Law: दुनियाभर में हमने देखा है कि अंग कैदी जेल तोड़कर भागते हैं,…

March 9, 2026

LPG refill rule changed: एलपीजी रिफिल का वेटिंग पीरियड बढ़ा; अब इतने दिन तक करना होगा इंतजार

LPG Minimum waiting period: रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश के किसी भी पंप…

March 9, 2026