Categories: खेल

Duck In Odi Debut: डेब्यू मुकाबले में शून्य पर हुए आउट, फिर धराशायी कर दिए क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड, नाम सुनते ही थरथरा जाते थे गेंदबाज

Duck In Odi Debut:हम आपको आज ऐसे 5 खिलाड़ियों को बारे में बताएंगे जो अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए लेकिन बाद में अपने खेल की वजह से महान बन गए।

Published by Divyanshi Singh

Duck In Odi Debut: इंडियन  टीम के लिए खेलाना हर भारतीय क्रिकेटर का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए एक खिलाड़ी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। भारत जहां क्रिकेट एक त्योहार की तरह मनाया जाता यहां क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि इमोशन है। यहां जब कोई खिलाड़ी मौदान में उतरता है तो वो अकेला नहीं उतरता है उसके साथ 130 करोड़ भारतीय भी वहां होते है। इसलिए खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है। जिसेक वजह से कई बार कोई बल्लेबाज डेब्यू मैच में खाता भी नहीं खोल पाता। हम आपको आज ऐसे 5 खिलाड़ियों को बारे में बताएंगे जो अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए लेकिन बाद में अपने खेल की वजह से महान बन गए। 

सचिन तेंदुलकर

अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में महान सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। जी हां आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 1989 में वनडे में डेब्यू किया था। यह डेब्यू उन्होने पाकिस्तान के खिलाफ किया था। अपने पहले मुकाबले में वो पांचवे नंबर पर खेलने आएं वो दो बॉल खेले लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने उनका विकेट लिया। अपने पहले मुकाबले में बिना खाता खोले आउट होने वाला यह खिलाड़ी  वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बना। 

शिखर धवन

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन जिन्हे भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक भी माना जाता है। वो भी इस लिस्ट में शामिल है। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया। विशाखापत्तनम में खेले गए अपने पहले मैच में वह दो गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए।

Related Post

कृष्णमाचारी श्रीकांत

1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत थे। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फाइनल में श्रीकांत दोनों टीमों के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ थे। 1981 में अपने वनडे डेब्यू में, वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सबसे ज्यादा चेहेते कप्तान में से एक धोनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले कैप्टन कुल का वनडे करियर शुरुआत कुछ खास नहीं रहा। 2004 में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया। वह सिर्फ़ एक गेंद खेलकर रन आउट हो गए। हालाँकि, अपने करियर के अंत में, धोनी के नाम 10 हज़ार से ज़्यादा वनडे रन थे।

Tymal Mills से पहले भी Onlyfans से जुड़ चुके हैं ये मशहूर एथलीट, नाम जान चक्कर खाकर गिर जाएंगे आप

सुरेश रैना

सुरेश रैना लंबे समय तक वनडे में भारतीय मध्यक्रम की जान रहे। उन्होंने 2011 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। रैना ने क्वार्टर फ़ाइनल और सेमी फ़ाइनल में छोटी लेकिन मैच जिताऊ पारियाँ खेलीं। श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में रैना गोल्डन डक हो गए।

IND vs PAK Asia Cup Hockey: भारत नहीं आएगी पाकिस्तान हॉकी टीम, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026