Categories: खेल

खेल जगत को सदमा! कार एक्सीडेंट में फुटबॉलर Diogo Jota की मौत, चंद दिन पहले हुई थी नई-नई शादी

Diogo Jota Died in a Car Crash: जुलाई दोपहर को खेल जगत के लिए बुरी खबर सामने आई जिसने सबको चौंका दिया। लिवरपूल के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी डिओगो जोटा की गुरुवार को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।

Published by

Diogo Jota Died in a Car Crash: 3 जुलाई दोपहर को खेल जगत के लिए बुरी खबर सामने आई जिसने सबको चौंका दिया। लिवरपूल के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी डिओगो जोटा की गुरुवार को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। महज 10 दिन पहले  उनकी शादी रूटे कार्डसो से हुई थी। कई विदेशी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इस कार दुर्घटना में उनके भाई की मौत हो गई है। पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और श्रद्धांजलि दी।

पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने एक बयान जारी कर कहा, “पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल समुदाय आज सुबह स्पेन में डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत से पूरी तरह स्तब्ध है। नेशनल ए टीम के लिए करीब 50 मैच खेलने वाले डिओगो जोटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनका उनके सभी साथी और विपक्षी टीम के खिलाड़ी सम्मान करते थे। उनका व्यक्तित्व खुशनुमा था।” 

डिओगो जोटा ने पुर्तगाल के लिए 49 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले

डिओगो जोटा का जन्म 4 दिसंबर 1996 को पुर्तगाल के पोर्टो में हुआ था। जोटा ने 2014 में पुर्तगाल अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। 5 साल बाद 2019 में उन्होंने राष्ट्रीय टीम में प्रवेश किया। उन्होंने 49 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 14 गोल किए हैं।

डिओगो जोटा 2020 में लिवरपूल से जुड़े, इस क्लब के साथ 5 साल के करियर में उन्होंने 123 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 47 गोल किए। डिओगो फॉरवर्ड, लेफ्ट विंगर पोजिशन पर खेलते थे।

पत्नी ने एक दिन पहले ही शादी का वीडियो शेयर किया

डिओगो जोटा और रूटे कार्डसो ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 22 जून 2025 को शादी की थी, उन्होंने कुछ दिन पहले ही फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। बुधवार को उनकी पत्नी ने भी शादी का वीडियो शेयर किया। डिओगो और रूटे के 3 बच्चे भी हैं।

भारत से जीत के लिए इंग्लैंड ने बाउंड्री में किया गया बदलाव, इंग्लिश खिलाड़ी ने ही कर दिया बड़ा खुलासा, हर तरफ हो रही है चर्चा

डिओगो जोटा का निधन 3 जुलाई 2025 को स्पेन के ज़मोरा में हुआ। वह ए-52 मार्ग पर थे, जो उत्तरी पुर्तगाल से बाहर निकलने का एक प्रमुख मार्ग है। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में डिओगो के साथ उनके भाई की भी मौत हो गई।

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख दहल गया इंग्लैंड, प्रर्दशन देख सहम गए अंग्रेज, 20 गेंदों में किया कमाल

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026