384
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार आज 29 जुलाई को मनाया जा रहा है। इन दिन नाग देवता की पूजा का खास महत्व है। इस दिन लोग सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं। नाग पंचमी प्रकृति और जीव-जंतु के प्रति सम्मान प्रकट करने का त्यौहार है।
लोहे की चीजों का ना करें इस्तेमाल
मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। खासकर तवा, चाकू और कैंची जैसी चीजें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से इस दिन की पवित्रता बनी रहती है। तवे को लोहे का प्रतीक माना जाता है। जिससे राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसके कारण राहु दोष जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। राहु को सांप का भी प्रतीक माना गया है। इसी कारण लोहे का इस्तेमाल इस दिन मुश्किलें ला सकता है।
शनि और राहु ग्रह का भी लोहे से संबंध है। इसी कारण लोहे से दूर रहना इस दिन शुभ माना जाता है। ताकि आपकी जिंदगी में शांति रह सके। नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी भी बनाना अशुभ माना जाता है। लोहे के बर्तन के उपयोग से भी बचा जाता है। इस दिन गांव में मिट्टी या तांबे के बर्तनों में खाना पकाया जाता है।
बिगड़ सकता है “राहु”, Nag Panchami 2025 पर गलती से भी ना करें लोहे की चीजों का इस्तेमाल
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।