Categories: धर्म

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन इन कामों को करने से होगी आप पर मां लक्ष्मी की कृपा

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से शुभता का आगमन होता है, भले ही इस दिन माता सीता और श्री राम का विवाह हुआ हो पर विवाह पंचमी के दिन विवाह नहीं किया जाता है. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. हालांकि इस दिन कुछ विशेष काम करने से घर में धन का भंडार भरा रहता है.

Published by Shivi Bajpai

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी बड़ा ही पावन पर्व है. विवाह पंचमी का पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस साल 25 नवंबर को ये पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था. दोनों की विवाह की याद में विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है. विवाह पंचमी के दिन विधि-विधान से प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा करनी चाहिए.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से शुभता का आगमन होता है, लेकिन विवाह पंचमी के दिन विवाह नहीं कराया जाता है. कहते हैं कि विवाह पंचमी के दिन विवाह करने से वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं रहता है. आपको वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं.  बेटियों को ससुराल में कष्ट भोगना पड़ सकता है. 

विवाह पंचमी के दिन करें ये काम

कन्यादान करें

शास्त्रों में कन्यादान को सबसे बड़े दान में से एक माना गया है. विवाह पंचमी के दिन किसी गरीब बेटी का कन्यादान करना चाहिए. ऐसा करने से पुण्य कर्म बढ़ जाते हैं.

दान करें

दान को धर्म शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है. विवाह पंचमी के दिन अवश्य दान करना चाहिए. इस दिन किसी संस्था, जरूरतमंद व्यक्ति आदि जगहों पर जाकर दान किया जा सकता है. 

Related Post

भंडारा करें

अगर आप इस दिन भूखे का पेट भरेंगे तो ये सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है. इस दिन भंडारा करना चाहिए. अगर इस दिन भंडारा नहीं कर सकते हैं तो किसी व्यक्ति और पशु के लिए अन्न की व्यवस्था करनी चाहिए.

मनमाने ढंग से कमाए गए पैसे से दान-पुण्य करना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज से

भजन कीर्तन करवाएं

विवाह पंचमी के दिन भजन कीर्तन करना शुभ माना जाता है. इन कामों के लिए विवाह पंचमी का दिन सबसे श्रेष्ठ माना जाता है.

गंगास्नान करें

विवाह पंचमी के दिन गंगास्नान करने का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

Vivah Panchami: शादी में लंबे समय से हो रही है देरी, 25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन कर लें यह अचूक उपाय

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026