Categories: धर्म

Utpanna Ekadashi Vrat Paran: एकादशी व्रत आज, कल होगा व्रत का पारण जानें शुभ मुहूर्त और सही विधि

Utpanna Ekadashi 2025 Vrat Paran: उत्पन्ना एकादशी का व्रत आज किया जा रहा है. एकादशी का व्रत का पारण व्रत के अगले दिन किया जाता है. जानें कब और कैसे करें एकादशी व्रत का पारण, पढ़ें पूरी विधि.

Published by Tavishi Kalra

Utpanna Ekadashi Vrat Paran: एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. आज मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी है जिसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु ने मुरमुरा नामक राक्षस का वध किया था जिस खुशी में उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है. साथ ही इस दिन देवी एकादशी की उत्पत्ति हुई थी. यह उत्पत्ति भगवान विष्णु के शरीर से हुई थी. इसी वजह से इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. इस दिन व्रत करने से रोग, दुख और नकारात्मकता है नाश होता है.

एकादशी का व्रत करना जितना महत्वपूर्ण होता है उतना ही इस व्रत का पारण भी महत्वपूर्ण है. एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानि द्वादशी तिथि पर होता है. एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहा जाता है. एकादशी व्रत का पारण सूर्योंदय के बाद किया जाता है.

इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए की एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं करना चाहिए. हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि है.

Related Post

उत्पन्ना एकादशी 2025 व्रत पाण (Utpanna Ekadashi 2025 Vrat Paran)

  • 16 नवंबर को एकदाशी तिथि सुबह 02:37 मिनट पर समाप्त होगी.
  • 16 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी पारण समय का रहेगा दोपहर 01:10 मिनट से लेकर दोपहर 03:18 रहेगा.
  • पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय  16 नवंबर को सुबह- 09:09 तक रहेगा.

उत्पन्ना एकादशी 2025 व्रत पारण विधि (Vrat Paran Vidhi)

  • एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन, सुबह जल्दी स्नान करके, भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद किया जाता है.
  • पारण से पहले मुख में तुलसी का पत्ता रखें और तुलसी के पत्ते को चबाएं नहीं, बल्कि निगल लें.
  • पारण के बाद सात्विक भोजन करना चाहिए, जिसमें फल, दही, दूध और सूखे मेवे शामिल हो सकते हैं.
  • व्रत का पारण आप पंचामृत से कर सकते हैं.
  • एकादशी पारण द्वादशी के दिन किया जाता है. इस दिन चावल का सेवन जरूर करें.
  • व्रत पारण के दिन जरूरतमंदों को दान करें.
  • इस दिन ब्राह्मण को दक्षिणा जरूर दें.

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें यह काम, लग सकता है दोष

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026