Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : सिंह राशि में प्रवेश करने वाले सूर्य का सभी 12 राशियों पर असर, जानिए किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान

Surya Gochar in Singh Rashi : 17 अगस्त 2025 से सूर्य देव अपनी ही राशि सिंह में आ रहे हैं। इसका असर सभी राशियों में पड़ेगा।

Published by Preeti Rajput

Sun Transit in Leo Zodiac sign : 17 अगस्त 2025 से सूर्य देव अपनी ही राशि सिंह में आ रहे हैं। अभी वो कर्क राशि में बैठे हैं, लेकिन जैसे ही सिंह में जाएंगे, उनका असर और भी ताकतवर हो जाएगा। ज्योतिष में सूर्य को राजा माना जाता है और जब राजा अपनी जगह पर बैठता है, तो उसका असर और बढ़ जाता है। 

इस बार खास बात ये है कि महीने के आखिर तक बुध भी सिंह में आ जाएंगे और इससे बुधादित्य योग (Budh Aditya Yoga) बनेगा। ये योग बहुत शुभ माना जाता है।

अब जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों पर इसका क्या असर होगा और कौन-सा उपाय करना सही रहेगा।

मेष (Aries) 
मेष वालों के लिए ये समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन हिम्मत और आत्मविश्वास से आप मुश्किल को आसान बना लेंगे। क्रिएटिव काम करने वालों को फायदा होगा। प्यार में अहंकार से बचें वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
उपाय: रोज सुबह पानी में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों को बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें। गुस्सा न करें, वरना घर-परिवार में झगड़े हो सकते हैं। मां का आशीर्वाद और मदद मिलेगी।
उपाय: गरीबों को खाना खिलाएं।

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोग करियर में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। आर्थिक फायदा मिलेगा और समाज में नाम भी बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए शुभ रहेंगे।
उपाय: पिता या पिताजी जैसे किसी बड़े को आदर दें और उन्हें खीर खिलाएं।

कर्क (Cancer) 
कर्क राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी। नई नौकरी या प्रमोशन का योग बन रहा है। समाज में इज्जत बढ़ेगी और आर्थिक फायदा भी होगा। लेकिन घमंडी न बनें वरना लोग नाराज़ हो सकते हैं।
उपाय: रोज सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। आपकी लीडरशिप बढ़ेगी और लोग आपकी बात मानेंगे। संपत्ति में निवेश का योग बन रहा है। प्यार के मामले में भी अच्छा समय रहेगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें और गुड़ खाना कम करें।

कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों को इस समय खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी बदलने का विचार भी आ सकता है।
उपाय: रोज मंदिर जाकर पूजा करें।

तुला (Libra) – प्रमोशन और फायदा
तुला राशि वालों को इस गोचर का खूब फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने का योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा होगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय: मांस-मदिरा और तामसिक चीजों से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio) 
वृश्चिक राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। दुश्मन हार मान लेंगे। लेकिन गुस्से से बचें और आलोचना को अच्छे से लें, तभी सफलता मिलेगी।

Related Post

उपाय: शनिवार को काले कपड़े दान करें।

धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों का भाग्य खूब साथ देगा। करियर में बड़ी ऊंचाइयां मिलेंगी। कमाई के अच्छे मौके मिलेंगे। विदेश जाने या पढ़ाई का सपना देखने वालों के लिए ये समय शुभ रहेगा।

उपाय: रविवार को नमक बिल्कुल न खाएं।

मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों को इस समय चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। अधिकारियों से बहस न करें। पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखें।

उपाय: गुस्सा छोड़ें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में विस्तार होगा। लेकिन बड़ा रिस्क लेने से बचें। नौकरी वालों को मेहनत करनी होगी तभी सफलता मिलेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा।
उपाय: रविवार को नमकीन चीजें न खाएं।

कन्या, सिंह और कुंभ समेत इन राशियों की बदल जाएगी आपकी किस्मत, मिलेगा धन और खूब होगी तरक्की, जानें क्या कहता है आपका राशिफल?

मीन (Pisces) 

मीन राशि वालों के काम की तारीफ होगी। अधिकारी खुश रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का फल मिलेगा। लेकिन सेहत पर ध्यान दें और किसी विवाद से दूर रहें।
उपाय: रोज सूर्य देव की पूजा करें।

Jaipur: प्रदेशभर में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026