Categories: धर्म

Som Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत पर इस कथा को पढ़ने से होगा लाभ, मिलेगी आपको भगवान शिव की कृपा

Som Pradosh Vrat 2025: प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन पूजा के दौरान व्रत कथा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस कथा के बिना पूजा को अधूरा माना जाता है. इस बार नवंबर महीने में दूसरा सोम प्रदोष व्रत 17 नवंबर को पड़ा था. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन-सी कथा का पाठ करना चाहिए.

Published by Shivi Bajpai

Som Pradosh Vrat Katha: साल 2025 में 17 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान शिव और  माता पार्वती की पूजा करने से आपके ऊपर उनकी कृपा होती है. जिससे जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिलती है. पूजा के दौरान इस कथा का पाठ जरूर करना चाहिए. माना जाता है कि अगर पूजा के दौरान व्रत कथा पढ़ी जाती है. साथ ही व्रत कथा करना शुभ माना जाता है. 

सोम प्रदोष व्रत का महत्व (Som Pradosh Vrat Ka Mehtav)

सोम प्रदोष व्रत रखने से आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा होती है. अगर आप जीवन में सभी दुखों से मुक्ति चाहते हैं तो पूजा के दौरान इस कथा का पाठ कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को पढ़ने से आपको धन संबंधी और करियर संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. 

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें यह काम, लग सकता है दोष

सोम प्रदोष व्रत की कथा (Som Pradosh Vrat Katha)

सोम प्रदोष व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, किसी नगर में एक ब्राह्मणी रहा करती थी. उसके पति का देहांत हो चुका था. पति की मृत्यु के बाद ब्राह्मणी अकेली थी. ब्राह्मणी और उसका पुत्र भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करते था, क्योंकि किसी भी प्रकार का रोजगार उनके पास नहीं था. ब्राह्मणी बहुत बुरे हालात में थी, लेकिन वो प्रदोष का व्रत हमेशा किया करती थी. ऐसे ही उसका और उसके पुत्र का जीवन चल रहा था.

Related Post

एक बार ब्राह्मणी भिक्षा मांगकर वापस घर को लौट रही थी, तभी उसको एक युवक रास्ते में दिखा, जोकि घायल था. घायल युवक को ब्राह्मणी अपने घर ले आई. यह युवक विदर्भ राज्य का राजकुमार था जो शत्रुओं से बच रहा था. उसके पिता को बंदी बना लिया गया था. राजकुमार ब्राह्मणी और उसके पुत्र के साथ रहने लगा. एक बार एक गंदर्भ कन्या की नजर राजकुमार पर पड़ी और वो उस पर मोहित हो गई.

गंदर्भ कन्या का नाम अंशुमति था. उसने अपने माता-पिता को राकुमार के बारे में बताया. फिर एक दिन स्वप्न में अंशुमति के माता-पिता को भगावन शिव ने आदेश दिए कि वो अपनी पुत्री का विवाह राजकुमार से करें. इसके बाद अंशुमति के माता-पिता ने राजकुमार के साथ उसका विवाह करा दिया. इसके बाद गंदर्भ राजा के साथ मिलकर राजकुमार ने अपने शत्रुओं पर विजय हासिल कर ली.

इसके बाद राजकुमार ने ब्राह्मणी के पुत्र को अपने राज्य का राजकुमार बना दिया. ब्राह्मणी के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई. ये सब ब्राह्मणी द्वारा किए जा रहे प्रदोष व्रत के प्रभाव से हुआ. महादेव ने जैसे ब्राह्मणी और उसके पुत्र पर कृपा की वैसे ही वो सभी का कल्याण करते हैं.

Utpanna Ekadashi katha 2025: जानें कैसे हुआ देवी एकादशी का जन्म! यहां पढ़े पूरी कहानी

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026