Categories: धर्म

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में गलती से भी ना करें ये 5 काम! नहीं तो होगा विनाश और झेलना होगा मां दुर्गा का क्रोध

Shardiya Navratri 2025 Niyam: 22 सितंबर से शुरू शारदीय नवरात्र हो रहे हैं और इस दौरान कुछ ऐसे नियम होते है, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है. अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको माता का क्रोध आपको झेलना पड़ सकता है और नवरात्रि की पूजा का लाभ भी नहीं मिलेगा.

Published by chhaya sharma

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के त्योहार को पूरे भारत में पूरे धूम-धाम से मनाया जाता है. 9 दिन तक चलने वाला यह पावन त्योहार माता दुर्गा को समर्पित होता है और इन पूरे 9 दिनों में माता के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कब है? हिंदू पंचाग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और इस साल शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन यानी 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा. ऐसे में पहला नवरात्र का व्रत 22 सितंबर को रखा जाएगा. 

हाथी पर होने जा रहा है मां दुर्गा का आगमन

साल 2025 में मां दुर्गा का आगमन गज यानी हाथी पर होने जा रहा है, लेकिन मां दुर्गा का प्रस्थान मनुष्य की सवारी यानी पालकी पर होगा. इन 9 दिनों में नवरात्रि के कुछ खास नियम होते हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए. अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते है, तो माता का क्रोध आपको झेलना पड़ सकता है और नवरात्रि की पूजा का लाभ भी नहीं मिलेगा. इसलिए शारदीय नवरात्रि में कुछ कामों को करने की मनाही होती है, तो चलिए जानते हैं क्या है नवरात्रि के नियम और क्या नहीं करना चाहिए? 

नवरात्रों में क्या काम नहीं करना चाहिए?

ब्रह्मचर्य का पालन: अगर आप नवरात्रि के दिनों में व्रत रख रहे हैं और इन दिनों में  पुरुष और महिलाओं दोनों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. ऐसा करने से कोई पाप नहीं चढ़ता पूजा सफल होती है और जातक को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है.

घर को खाली ना रखे:  नवरात्रों के 9 दिन घर को कभी भी खाली छोड़ना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि नवरात्रि में माता घर आती हैं, अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं.  

नींबू नहीं काटना चाहिए: शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों नींबू नही खाना चाहिए और ना ही नींबू  काटना चाहिए, क्योंकि नींबू काटना बलि देने के समान माना जाता है, इसलिए  नवरात्र में गलती से भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए.

Related Post

नहीं खानी चाहिए ये चीज़: शारदीय नवरात्रि बेहद पावन त्योहार होता है, ऐसे में नवरात्रि के 9 दिनों लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन बेहद अशुभ माना जाता है, ऐसे में आपको ये सभी चीज़ खाने से बचना चाहिए.

काले रंग के कपड़े ना पहने और नाखून न काटे: नवरात्र के पावन दिनों में नाखून काटना भी बेहद अशुभ माना जाता है, इसलिए ध्यान रहे है नवरात्र से पहले ही नाखून काट ले, इसके अलावा शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में काले रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

 

chhaya sharma

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026