Categories: धर्म

Navratri 2025: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं कपूर के ये टोटके, दूर होगी आर्थिक तंगी

Shardiya Navratri 2025 Kapoor Upay: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं, लेकिन कपूर के विशेष उपाय से देवी मां की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख, शांति व समृद्धि आती है.

Shardiya Navratri 2025 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है.यह उत्सव साल में चार बार मनाया जाता है .शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत अब निकट है और भक्त मां की आराधना की तैयारियों में जुटे हुए हैं. नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा में दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. विशेष रूप से कपूर का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि नकारात्मक शक्तियों को भी दूर करता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान कपूर से किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में.

कपूर का दीपक

नवरात्रि की पूजा में दीपक जलाना अत्यंत शुभ परंपरा मानी जाती है. सामान्य रूप से घी या तेल के दीये जलाए जाते हैं, लेकिन यदि इस पावन अवसर पर कपूर का दीपक जलाया जाए तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कपूर पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक है. पूजा-पाठ में इसका उपयोग वातावरण को शुद्ध करने के लिए किया जाता है. कपूर जलने से उठने वाला धुआं घर की नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है, जबकि उसकी मनमोहक सुगंध मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है.

घर पर ऐसे बनाएं कपूर का दीपक

नवरात्रि की पूजा में कपूर का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. अक्सर बाजारों में मिलने वाली घी-बाती में मिलावट की संभावना रहती है, इसलिए शुद्ध देसी घी से घर पर बाती बनाना बेहतर होता है.इस बाती में कपूर डालकर दीपक जलाने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. यह न केवल घर के वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है.

Related Post

नवरात्रि में कपूर दीपक जलाने के लाभ

रोजाना पूजा में कपूर का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.

परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए यह लाभकारी माना जाता है.

आध्यात्मिक दृष्टि से यह मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय है.

वैज्ञानिक दृष्टि से कपूर में मौजूद औषधीय गुण वातावरण में फैले हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट कर घर को रोगमुक्त बनाते हैं.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026