Categories: धर्म

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूरी विधि

Shardiya Navrati kyu mnate hai: नवरात्रि का पर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है.इसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना या कलश स्थापना से होती है. इसे नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है, क्योंकि इसी के साथ देवी पूजन का शुभारंभ होता है.इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू होगी.आइए जानते हैं घटस्थापना का सही तरीका और पूरी विधि.

Published by Shivi Bajpai

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार से हो रही है और इस दिन घटस्थापना का विशेष महत्व है. सुबह स्नान कर घर की शुद्धि करने के बाद मिट्टी के पात्र में जौ या गेहूं बोएं और तांबे या पीतल के कलश में गंगाजल भरकर उसमें अक्षत, सुपारी और सिक्का डालें. कलश के मुख पर आम के पत्ते रखें और ऊपर नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर स्थापित करें. इसे जौ के पात्र के बीच रखें और मां दुर्गा का आह्वान करते हुए दीपक जलाकर पूजा करें. मान्यता है कि सही विधि से की गई घटस्थापना से घर में सुख-समृद्धि आती है और देवी मां की कृपा बनी रहती है.

Related Post

घटस्थापना का महत्व

घटस्थापना का अर्थ है घर या पूजा स्थल पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा को आमंत्रित करना. यह कलश शुभता, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि कलश स्थापना से मां दुर्गा घर-आंगन में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा करती हैं.

घटस्थापना की सामग्री

  • मिट्टी का पात्र या चौकी
  • जौ या गेहूं के बीज
  • मिट्टी (बीज बोने के लिए)
  • तांबे या पीतल का कलश
  • गंगाजल
  • आम या अशोक के पत्ते
  • नारियल (लाल कपड़े से लिपटा हुआ)
  • अक्षत (चावल), सुपारी, सिक्का
  • फूल और लाल चुनरी

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की कब से हो रही है शुरूआत, जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी माता रानी

घटस्थापना की विधि

  • स्थान शुद्ध करें: सबसे पहले सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और घर या पूजा स्थान को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें.
  • बीज बोना: मिट्टी के पात्र में जौ या गेहूं के बीज बोकर उस पर हल्की मिट्टी की परत डाल दें. इसे अंकुरित होने देना शुभ माना जाता है.
  • कलश तैयार करें: तांबे या पीतल के कलश में गंगाजल भरें. इसमें अक्षत, सुपारी और सिक्का डालें.
  • पत्ते और नारियल रखें: कलश के मुख पर आम के 5 पत्ते लगाएँ और ऊपर से लाल कपड़े में लिपटा हुआ नारियल रखें.
  • कलश की स्थापना करें: इस कलश को जौ अंकुरित पात्र के बीच रखें.
  • पूजा करें: कलश के सामने दीपक जलाएँ, रोली-कुमकुम से तिलक करें और मां दुर्गा का आह्वान करें. दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
  • नवरात्रि व्रत संकल्प: घटस्थापना के साथ ही व्रत और पूजा का संकल्प लिया जाता है.

Mahalaya Amavasya 2025: महालया अमावस्या क्या होती है? जानें इसका महत्व

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026