Categories: धर्म

Sharad Purnima 2025: क्या शरद पूर्णिमा में सच में बरसता है आसमान से अमृत?

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा सोमवार 6 अक्टूबर को है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होता है और आकाश से अमृत वर्षा होती है. यही वजह है कि इस रात को चंद्रमा के प्रकाश के नीचे खीर रखी जाती है.

Published by Shivi Bajpai

Sharad Purnima 2025 Ka Mehtav: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को बहुत ही पवित्र, शुभ और रहस्यमयी रात माना जाता है. साल 2025 में 6 अक्टूबर, सोमवार के दिन शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पूर्णिमा को चंद्रमा जब अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है तब चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है. तो आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े रहस्य के बारे में

जब 16 कलाओं से पूर्ण होता है चंद्रमा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा जब अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है, तब वह अपनी उच्च स्थिति में होता है. ऐसी स्थिति में चंद्रमा शुभ फल प्रदान करता है. इसलिए इस समय चंद्रमा की किरणों में विशेष औषधीय गुण आ जाते हैं. इसलिए शरद पूर्णिमा वाली रात को अमृत बरसने वाली रात कहा जाता है.

Related Post

आसमान के नीचे क्यों रखते हैं खीर

शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर आसमान के नीचे रखने की परंपरा वर्षों से चली आ रही हैं. लोग रात में चंद्रमा के प्रकाश के नीचे खीर रखते हैं फिर अगली सुबह इसी खीर को खाते हैं. इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि, चंद्रमा से निकलने वाला औषधीय या अमृत गुण खीर में आ जाता है, जिससे यह खीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. सारे रोगों से मुक्ति भी दिलाता है. 

क्या कहता है विज्ञान?

विज्ञान की मानें तो, शरद पूर्णिमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है, इसलिए चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक सबसे अधिक पहुंचता है. ऐसी स्थिति पूरे साल में केवल शरद पूर्णिमा पर ही बनती है. इसका एक कारण यही बताया जाता है कि शरद की रात का वातावरण शुद्ध और ठंडा भी होता है. इस समय चंद्रमा के किरणों की पराबैंगनी ऊर्जा (UV Rays) का स्तर बहुत नियंत्रित होता है. यही वजह है कि जब दूध या खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है, तो उसकी रासायनिक संरचना में हल्का परिवर्तन होता है, जो पचने में आसान और स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक होती है. धार्मिक रूप से यही ‘ अमृत बरसने’ का प्रतीक है. 

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Shivi Bajpai

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026